मैक्रोटेक डेवलपर्स (MACROTECH DEVELOPERS) के चौथी तिमाही में नतीजे कमजोर रहे। कंपनी की आय चौथी तिमाही में साढ़े 5 परसेंट गिरा। इस दौरान EBITDA 15% घट गया। वहीं चौथी तिमाही में मार्जिन भी घटकर साढ़े 23 परसेंट रही। हालांकि चौथी तिमाही के दौरान कंपनी के मुनाफे में 39 परसेंट का उछाल रहा। इसकी वजह से कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को 1 पर 1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। Q4 नतीजे और ग्रोथ आउटलुक पर बात करने के लिए आज कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ अभिषेक लोढा (Abhishek Lodha, MD & CEO, Macrotech Developers) ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से चर्चा की। जानते हैं उनसे बातचीत के प्रमुख संपादित अंश-
Q1. आपने प्री सेल्स गाईडंस 14500 करोड का दिया हैं ये कहा से लीड करेंगा, किन मार्केट और किस प्राईसिंग पर दिखेगा ?
इसके जवाब में अभिषेक ने कहा कि Q4 में अनुमान से बेहतर सेल्स ग्रोथ रही। लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी से मांग में बढ़त संभव है। अगले साल मुंबई और पुणे फोकस में रहेंगे। FY24 में 20% की ग्रोथ के साथ 14500 करोड़ रुपये की सेल का अनुमान है।
Macrotech Developers के एमडी एंड सीईओ अभिषेक लोढा ने कहा कि कर्ज में कमी से बैलेंसशीट में मजबूती आएगी। FY23 में कंपनी ने 2200 करोड़ रुपये का कर्ज घटाया। इसके साथ ही 2400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कॉस्ट एफिशिएंसी की वजह से कैश फ्लो बेहतर है। हमें कर्ज में लगातार कमी आने की उम्मीद है।
Q3. क्या नई geographies में उतरने की तैयारी हैं, FY24 में किस तरह के प्रोजेक्ट लॉन्च होंगे ?
अपनी बात को आगे बढ़ते हुए इसके उत्तर में लोढा ने कहा कि FY23 में कंपनी ने 33 नए प्रोजेक्ट लॉन्च किये हैं। एक प्रोजेक्ट की बिक्री में कमी का ग्रोथ पर असर नहीं हुआ है। अगले 2-3 साल में मुंबई, पुणे मार्केट पर फोकस करेंगे। वहीं FY24 में बेंगलुरु में 2 नए प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे।
Q4. यूके repatriation को लेकर क्या अपडेट हैं ?
हमें UK कारोबार में Repatriation से 550 करोड़ रुपये आएंगे। कंपनी का पूरा फोकस घरेलू मार्केट पर होगा।
Q5. कोविड के बाद रियल एस्टेट में पेंट अप डिमांड थी। क्योंकि ब्याज दरें बढ गई हैं और इनपुट कॉस्ट भी लिहाजा अब हालात कैसे रहेंगे ?
अभिषेक लोढा ने कहा कि FY24 में घरों की कीमतें 6-7% बढ़ने का अनुमान है। प्राइसिंग ग्रोथ का नए, पुराने घर खरीदारों को फायदा होगा। वहीं FY24 में सस्ते घरों की बिक्री में अच्छा सुधार संभव है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)