Get App

FY24 में घरों की कीमतें 6-7% बढ़ने का अनुमान-अभिषेक लोढा, Macrotech Developers

MACROTECH DEVELOPERS के 14500 करोड के प्री सेल्स गाईडंस पर अभिषेक लोढा ने कहा कि Q4 में अनुमान से बेहतर सेल्स ग्रोथ रही। डिमांड में बढ़त संभव है। इसकी वजह ये है कि लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। अगले साल कंपनी मुंबई और पुणे में फोकस करेगी। 20% की ग्रोथ के साथ FY24 में 14500 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 4:28 PM
FY24 में घरों की कीमतें 6-7% बढ़ने का अनुमान-अभिषेक लोढा, Macrotech Developers
MACROTECH DEVELOPERS के MD & CEO अभिषेक लोढा ने कहा कि कंपनी ने FY23 में 2200 करोड़ रुपये का कर्ज घटाया है। साथ ही 2400 करोड़ रुपये का निवेश किया है

मैक्रोटेक डेवलपर्स (MACROTECH DEVELOPERS) के चौथी तिमाही में नतीजे कमजोर रहे। कंपनी की आय चौथी तिमाही में साढ़े 5 परसेंट गिरा। इस दौरान EBITDA 15% घट गया। वहीं चौथी तिमाही में मार्जिन भी घटकर साढ़े 23 परसेंट रही। हालांकि चौथी तिमाही के दौरान कंपनी के मुनाफे में 39 परसेंट का उछाल रहा। इसकी वजह से कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को 1 पर 1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। Q4 नतीजे और ग्रोथ आउटलुक पर बात करने के लिए आज कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ अभिषेक लोढा (Abhishek Lodha, MD & CEO, Macrotech Developers) ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से चर्चा की। जानते हैं उनसे बातचीत के प्रमुख संपादित अंश-

Q1. आपने प्री सेल्स गाईडंस 14500 करोड का दिया हैं ये कहा से लीड करेंगा, किन मार्केट और किस प्राईसिंग पर दिखेगा ?

इसके जवाब में अभिषेक ने कहा कि Q4 में अनुमान से बेहतर सेल्स ग्रोथ रही। लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी से मांग में बढ़त संभव है। अगले साल मुंबई और पुणे फोकस में रहेंगे। FY24 में 20% की ग्रोथ के साथ 14500 करोड़ रुपये की सेल का अनुमान है।

Q2. डेट पर अपने कोई आंकडा नहीं दिया FY24 के लिए, क्या इस पर प्रकाश डालेंगे ?

Macrotech Developers के एमडी एंड सीईओ अभिषेक लोढा ने कहा कि कर्ज में कमी से बैलेंसशीट में मजबूती आएगी। FY23 में कंपनी ने 2200 करोड़ रुपये का कर्ज घटाया। इसके साथ ही 2400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कॉस्ट एफिशिएंसी की वजह से कैश फ्लो बेहतर है। हमें कर्ज में लगातार कमी आने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें