Get App

Hot Picks : अगले 4-5 दिनों में करना चाहते हैं बंपर कमाई तो बैंकिंग और आईटी सेक्टर के इन शेयरों पर रहे नजर

Hot Picks : कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि इस समय बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक मौके दिख रहे हैं। इनके स्टॉक स्पेसिफिक आइडियाज बाय साइड पर ही हैं। ओवरऑल मार्केट की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं है। निफ्टी के लिए 23600-23700 पर काफी मजबूत सपोर्ट है। इसको तोड़ना आसान नहीं होगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 02, 2026 पर 2:20 PM
Hot Picks : अगले 4-5 दिनों में करना चाहते हैं बंपर कमाई तो बैंकिंग और आईटी सेक्टर के इन शेयरों पर रहे नजर
Hot Picks :सहज अग्रवाल को दूसरी अपॉर्चुनिटी जो अच्छी नजर आ रही है वो Infosys। उन्होंने कहा कि कल के नेगेटिव बाजार में आईटी ओवरऑल अच्छा ही परफॉर्म किया था और अभी भी डिफेंसिव सेक्टर के हिसाब से इनका आउटपरफॉर्मेंस बरकरार है

Hot Picks : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने दिन के दौरान हुए नुकसान की कुछ भरपाई की है,लेकिन अभी भी वे नीचे कारोबार कर रहे हैं और निफ्टी 23850 के आसपास है। दोपहर 2 बजे सेंसेक्स 473.52 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 76,470.76 पर और निफ्टी 174.70 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 23,881.10 पर दिख रहा था। लगभग 1504 शेयरों में बढ़त हुई थी,2416 शेयरों में गिरावट आई थी और 135 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, M&M, श्रीराम फाइनेंस, बजाज ऑटो और इंटरग्लोब एविएशन शामिल थे, जबकि बढ़त वाले शेयरों में कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्प, अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज और ITC शामिल थे।

बाजार में थोड़ी रिकवरी के बीच पावर स्पेस में अच्छी बाइंग है। पीएसयू बैंक्स भी अच्छा कर रहे हैं। फार्मा भी अच्छा कर रहा है । ऐसे में बाजार की चाल पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि इस समय बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक मौके दिख रहे हैं। इनके स्टॉक स्पेसिफिक आइडियाज बाय साइड पर ही हैं। ओवरऑल मार्केट की बात करें तो यहां से किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं है। निफ्टी के लिए 23600-23700 पर काफी मजबूत सपोर्ट है। इसको तोड़ना आसान नहीं होगा। इसके चलते बाजार को लेकर पॉजिटिव रुझान कायम है।

सहज अग्रवाल को एक हाई बीटा में बैंकिंग स्टॉक काफी अच्छा लग रहा है। उनकी सलाह है कि ICICI Bank में करंट प्राइस पर खरीदारी की सकती है। इसके लिए 1410 रुपए का स्टॉप लॉस बना के रख सकते हैं। ऊपर में इसमें 1490 रुपए के टारगेट मिल सकते हैं। ओवरऑल इसमें ऊपर की तरफ एक फॉलिंग चैनल लाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला। उसके बाद में पुलबैक आया है। इसमें काफी अच्छा सेटअप है। रिस्क रिवॉर्ड रेशियो भी फेवरेबल है।

सहज अग्रवाल को दूसरी अपॉर्चुनिटी जो अच्छी नजर आ रही है वो Infosys। उन्होंने कहा कि कल के नेगेटिव बाजार में आईटी ओवरऑल अच्छा ही परफॉर्म किया था और अभी भी डिफेंसिव सेक्टर के हिसाब से इनका आउटपरफॉर्मेंस बरकरार है। Infosys यहां पर बेहतरीन लग रहा है। इस स्टॉक में 1109 रुपए के स्टॉप के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी। ऊपर की तरफ इसमें शॉर्ट टर्म में 1195 रुपए तक के टारगेट हासिल हो सकते हैं। इन दोनों ही रेकमेंडेशंस की अवधि चार से पांच दिन की रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें