Get App

Hot stock : यह स्मॉलकैप हेल्थकेयर स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, Ventura ने दी खरीदारी की सलाह

Hot stock: Ventura ने डिस्काउंटेड कैश फ्लो के आधार पर इस स्टॉक के लिए 284 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि वित्त वर्ष 2028 के प्राइस-टू-अर्निंग्स रेश्यो के हिसाब से इसका वैल्यूएशन 28.2 गुना है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 11:34 AM
Hot stock : यह स्मॉलकैप हेल्थकेयर स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, Ventura ने दी खरीदारी की सलाह
Park Medi World share price : पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट हॉस्पिटल चेन है,जिसमें 3,000 बेड हैं। यह 31 मार्च,2025 तक हरियाणा की सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन थी

Hot Stock : घरेलू ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज ने पार्क मेडि वर्ल्ड पर (Park Medi World) 'Buy' रेटिंग और 284 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि अगले 24 महीनों में इस स्टॉक में 38.4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल सकती है। वेंचुरा का कहना है कि इस हॉस्पिटल चेन को संरचनात्मक तौर परअनुकूल परिस्थितियों,क्षमता विस्तार और कुशल पूंजी परिचालन मॉडल से फायदा होने की उम्मीद है।

स्टॉक पर वेंचुरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि PMWL एक नई लिस्टेड कंपनी है। कंपनी के लिए एक ऐसे सेक्टर में तेज़ी से बढ़ने का मौका है जहां वैल्यूएशन अभी भी ऊंचे बने हुए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी ने एक ऐसा ऑपरेटिंग मॉडल तैयार किया है जो इसे अपने प्रतिस्पर्धियों के बीच एक मज़बूत स्थिति में रखता है। कंपनी खासकर किफ़ायती हेल्थकेयर सेगमेंट में काफी अच्छी स्थिति में है जहां बड़े पैमाने पर काम करना,लागत में कुशलता और काम को सही ढंग से पूरा करना सबसे ज़्यादा अहम होता है।

Ventura ने डिस्काउंटेड कैश फ्लो के आधार पर स्टॉक के लिए 284 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि FY28 के लिए प्राइस-टू-अर्निंग्स रेश्यो 28.2 गुना होगा, जबकि इसका मौजूदा मार्केट प्राइस 205 रुपये है।

ब्रोकरेज ने स्टॉक से जुड़े कुछ जोखिमों की ओर भी इशारा किया। इनमें नए शुरू किए गए अस्पतालों में उम्मीद से धीमी गति से ऑक्यूपेंसी का बढ़ना भी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें