Hot Stocks: वीकली टाइम फ्रेम पर निफ्टी इंडेक्स ने एक इनसाइड बार कैंडलिस्टिक पैटर्न (Inside Bar candlestick pattern)बना लिया है। ये इसकी प्राइस वोलैटिलिटी में गिरावट की ओर संकेत करता है। वर्तमान में निफ्टी जून 2022 के 15183 के स्तर से दिसंबर 2022 के 18887 तक के पिछली बढ़त के 50 प्रतिशत रिट्रेसमेंट लेवल पर है। यह इस बात का संकेत है कि निफ्टी में मंदी का ट्रेंड कायम है। इसके अलावा निफ्टी 20-week SMA के नीचे बना हुआ है ये भी मंदी का संकेत है। वीकली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index)50 के लेवल के नीचे बना हुआ है। ये कीमतों में पॉजिटिव मोमेंटम के अभाव की ओर इंगित करता है।
अब निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 17250 पहला रजिस्टेंस है। उसके बाद अगला रजिस्टेंस 17530 के स्तर पर स्थित है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16828 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट नहीं टिक पाता है तो फिर अगला सपोर्ट 16747 पर स्थित है। हमारा मानना है कि आगे निफ्टी 16747 –17530 के रेंज में घूमता दिख सकता है।
जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत की टॉप शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरादार कमाई
JK Lakshmi Cement: Buy | LTP: Rs 768.50 | जेके लक्ष्मी सीमेंट में 710 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 880 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी के मुकाबले जेके लक्ष्मी सीमेंट के रेशियो चार्ट में बढ़त देखने को मिल रही है। ये स्पष्ट रूप से स्टॉक की आउट परफार्मेंश की ओर संकेत करता है। इस स्टॉक में आई हालिया तेजी को राउंडिंग बॉटम पैटर्न की नेकलाइन के आसपास सपोर्ट मिला था, यहां से इस स्टॉक ने नवंबर 2022 के अंत में ब्रेकआउट दिया था। इसके अलावा ये स्टॉक अपने 20-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से काफी ऊपर बना हुई हैं, जो इस स्टॉक में तेजी के रुझान की शुरुआत की पुष्टि करता है।
Shivalik Bimetal Controls: Buy | LTP: Rs 531 | शिवालिक बाइमेटल (एसबीसीएल) में 515 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 600 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। एसबीसीएल ने 21 जुलाई, 2021 को लिस्ट होने के बाद से काफी तेजी दिखाी है। 18 अप्रैल, 2022 से आए करेक्शन बावजूद, इसने अपना सपोर्ट नहीं तोड़ा है और लगभग 370 रुपये के स्तर पर पोल में बदलाव हुआ। इससे करेक्शन के फेज में भी स्टॉक की मजबूती देखने को मिली है। इसके अलावा ये स्टॉक डिसेंडिंग ट्राइएंगल पैटर्न से ब्रेकआउट देता नजर आया है। ये स्टॉक में तेजी का क्रम कायम रहने का संकेत है।
Action Construction Equipment: Buy | LTP: Rs 394.90 | एक्शन कंस्ट्रक्शन में 370 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 44द रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वर्तमान में ये स्टॉक अपने लाइफ टाइम हाई के पास कारोबार कर रहा है जो बताता है कि स्टॉक पहले से ही मजबूत तेजी में है। वीकली टाइफ फ्रेम पर RSI बी तेजी के मूड में है और 50 के पार बना हुआ है। ये भी स्टॉक में मजबूत मोमेंटम कायम रहने का संकेत है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।