Get App

Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 11-15% रिटर्न तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Hot Stocks: वर्तमान में निफ्टी जून 2022 के 15183 के स्तर से दिसंबर 2022 के 18887 तक के पिछली बढ़त के 50 प्रतिशत रिट्रेसमेंट लेवल पर है। यह इस बात का संकेत है कि निफ्टी में मंदी का ट्रेंड कायम है। इसके अलावा निफ्टी 20-week SMA के नीचे बना हुआ है ये भी मंदी का संकेत है। वीकली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम इंडीकेटर RSI 50 के लेवल के नीचे बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2023 पर 1:05 PM
Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 11-15% रिटर्न तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
एक्शन कंस्ट्रक्शन में 370 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 44द रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

Hot Stocks: वीकली टाइम फ्रेम पर निफ्टी इंडेक्स ने एक इनसाइड बार कैंडलिस्टिक पैटर्न (Inside Bar candlestick pattern)बना लिया है। ये इसकी प्राइस वोलैटिलिटी में गिरावट की ओर संकेत करता है। वर्तमान में निफ्टी जून 2022 के 15183 के स्तर से दिसंबर 2022 के 18887 तक के पिछली बढ़त के 50 प्रतिशत रिट्रेसमेंट लेवल पर है। यह इस बात का संकेत है कि निफ्टी में मंदी का ट्रेंड कायम है। इसके अलावा निफ्टी 20-week SMA के नीचे बना हुआ है ये भी मंदी का संकेत है। वीकली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index)50 के लेवल के नीचे बना हुआ है। ये कीमतों में पॉजिटिव मोमेंटम के अभाव की ओर इंगित करता है।

अब निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 17250 पहला रजिस्टेंस है। उसके बाद अगला रजिस्टेंस 17530 के स्तर पर स्थित है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16828 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट नहीं टिक पाता है तो फिर अगला सपोर्ट 16747 पर स्थित है। हमारा मानना है कि आगे निफ्टी 16747 –17530 के रेंज में घूमता दिख सकता है।

जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत की टॉप शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरादार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें