हॉट स्टॉक्स : Aditya Birla Capital, Gujarat Ambuja Exports में शॉर्ट टर्म में होगी शानदार कमाई

पिछले हफ्ते के आखिर में निफ्टी ने फिर से 18,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को हासिल कर लिया। अप्रैल में मार्केट ने शानदार रिटर्न दिया है। घरेलू बाजार में सेटिंमेंट अच्छा दिख रहा है। ग्लोबल मार्केट को लेकर थोड़ी चिंता बनी हुई है

अपडेटेड May 02, 2023 पर 9:44 AM
Nifty ने अपने 200-SMA(simple moving average) पर पॉजिशन मजबूत की है। SMA करीब 17600-17,550 है। इससे पहले 17,900-17,700 पर तुरंत सपोर्ट दिख रहा है।

Nifty ने 28 अप्रैल को कारोबार के आखिर में 18,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। दरअसल, इसने भरोसे के साथ इस लेवल को फिर से छू लिया है। सप्ताह दर सप्ताह आधार पर मार्केट ने अप्रैल में शानदार फीसदी का रिटर्न दिया है। बुल्स ने दो फीसदी से ज्यादा कमाई की है। घरेलू बाजार की बात करें तो माहौल अच्छा दिख रहा है। लेकिन, पिछले हफ्ते तक ग्लोबल मार्केट को लेकर थोड़ी मुश्किल देखने को मिली। हालात वहां भी बेहतर होते दिख रहे हैं। यह बुल्स के लिए अच्छी खबर है।

जहां तक Nifty का सबंध है तो इसने अपने 200-SMA(simple moving average) पर  पॉजिशन मजबूत की है। SMA करीब 17600-17,550 है। इससे पहले 17,900-17,700 पर तुरंत सपोर्ट दिख रहा है। तेजी की स्थिति में बहुत जल्द निफ्टी 18,200-18,500 के अगले अहम कलस्टर के दायरे में पहुंच सकता है। ट्रेडर्स को पॉजिटिविटी बनाए रखने की सलाह है। उन्हें इस हफ्ते बाजार में गिरावट (अगर आया तो) के मौके का इस्तेमाल तेजी के सौदे के लिए करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Adani ग्रुप की कंपनी NDTV का मुनाफा मार्च तिमाही में 98% घटा, रेवेन्यू में भी 35% की गिरावट


अगले 2-3 हफ्तों में इन दो स्टॉक में निवेश से शानदार कमाई हो सकती है:

Gujarat Ambuja Exports

इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) 291 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 314 रुपये है। इसमें 277.80 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस स्टॉक से 8 फीसदी की कमाई की जा सकती है। पिछले कई महीनों के 230 रुपये के अपने निचले स्तर पर कंसॉलिडेशन के बाद अप्रैल में इसने अच्छी तेजी दिखाई है। पिछले कुछ सेशंस में थोड़े समय के लिए स्थिरता के बाद इसका प्राइस एक दायरे को तोड़ दे चुका है। इस ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में अच्छी तेजी देखने को मिली है। बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न तेजी का रूख जारी रहने का संकेत दे रहा है। प्राइस प्रमुख मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है। मोमेंटम ओसिलेटर्स भी बुलिश ट्रेंड का संकेत दे रहे हैं।

Aditya Birla Capital

इस शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 167.20 रुपये है। इस शेयर के लिए 2022 की दूसरी छमाही शानदार रही है। यह स्टॉक दिसंबर में 162.45 रुपये के 4 साल के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया। पिछले साल की दूसरी छमाही में यह दोगुना हो गया। लेकिन, इसके बाद यह फिर से कंसॉलिडेशन मोड में पहुंच गया है। पिछले 3 महीनों में इसमें ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिली है। इसने 140 रुपये के शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के करीब अपनी स्थिति मजबूत की है, जिसके बाद इसमें थोड़ी तेजी दिखी है। शुक्रवार को इसमें नया ब्रेकआउट देखने को मिला। वॉल्यूम को देखने से इसमें तेजी का रुख जारी रहने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।