Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 13-21% तक रिटर्न तो इन स्टॉक पर लगाएं दांव

Hot Stocks:इस समय बैंक निफ्टी का टेक्निकल सेटअप निफ्टी की तुलना में अच्छा दिख रहा है। ऐसे में लगता है कि बैंक निफ्टी आउटपरफार्म कर सकता है। बैंक निफ्टी के लिए 43100 पर रजिस्टेंस और 41300 पर सपोर्ट है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स ने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट दिया है और ऐसे में मार्केट ब्रेड्थ मजबूत रहने की संभावना है। ग्लोबल मार्केट का टेक्निकल सेटअप बुलिश है। ये भारतीय मार्केट के लिए भी अच्छा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2023 पर 11:39 AM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 13-21% तक रिटर्न तो इन स्टॉक पर लगाएं दांव
आदित्य बिड़ला फैशन में 210 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 242-255 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें

 VINAY RAJANI

Hot Stocks: 17 अप्रैल को निफ्टी पिछले 9 दिनों की लगातार तेजी के बाद सुस्ताता नजर आया। कल का हाई-लो बार पिछले दो कारोबारी दिनों को पूरी तरह से घेरता दिखा। इसका मतलब ये हो सकता है कि बाजार में एक शॉर्ट टर्म टॉप बन चुका है और अगले कुछ दिनों के दौरान बाजार में हर उछाल पर बिकवाली देखने को मिलेगी। निफ्टी के लिए 18135 के स्तर पर पोजीशनल रजिस्टेंश दिख रहा है। पिछले हफ्ते बेंचमार्क इंडेक्स में वीकली चार्ट पर एक डाउनवर्ड स्लोपिंग चैनल ब्रेकआउट देखने को मिला था। निफ्टी के 50-day और 200-day EMA 17500 के स्तर पर स्थित हैं। ऐसे में ये स्तर निफ्टी के लिए एक पोजीशनल सपोर्ट का काम कर सकता है।

इस समय बैंक निफ्टी का टेक्निकल सेटअप निफ्टी की तुलना में अच्छा दिख रहा है। ऐसे में लगता है कि बैंक निफ्टी आउटपरफार्म कर सकता है। बैंक निफ्टी के लिए 43100 पर रजिस्टेंस और 41300 पर सपोर्ट है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स ने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट दिया है और ऐसे में मार्केट ब्रेड्थ मजबूत रहने की संभावना है।

ग्लोबल मार्केट का टेक्निकल सेटअप बुलिश है। ये भारतीय मार्केट के लिए भी अच्छा है। कमजोर डॉलर इंडेक्स अल्पावधि में इक्विटी बाजारों में तेजी आने की संभावना बनाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें