Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करनी है जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

Hot Stocks: बैंक शेयरों में भी निचले स्तरों से खरीदारी आती दिखी है। यह 41400 के अपने सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी के लिए 42000 पर तत्काल बाधा नजर आ रही है। इस लेवल पर कॉल साइट पर हमें सबसे ज्यादा ओपन इंट्रेस्ट बनते दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी हमें गिरावट पर खरीद के मोड में नजर आ रहा है

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 3:30 PM
Hot Stocks:निफ्टी का RSI 50 के ऊपर बना हुआ है। ऐसे में लगता है कि आने वाले कुछ ही दिनों में 18350-18450 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं नीचे की तरफ 17,950 पर सपोर्ट नजर आ रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    KUNAL SHAH

    Hot Stocks: निफ्टी 50 इंडेक्स ने डेली टाइम फ्रेम पर एक फॉलिंग चैनल ब्रेक आउट दिया है। ये बाजार में तेजी आने के संकेत हैं। नियर टर्म के नजरिए से बाजार का आउटलुक पॉजिटिव दिख रहा है। 14 डे मूविंग एवरेज और RSI जैसे मोमेंटम इंडीकेटर भी बाजार में तेजी आने के संकेत दे रहे हैं। निफ्टी का RSI 50 के ऊपर बना हुआ है। ऐसे में लगता है कि आने वाले कुछ ही दिनों में 18350-18450 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं नीचे की तरफ 17,950 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

    बैंकिंग शेयरों पर नजर डालें तो बैंक शेयरों में भी निचले स्तरों से खरीदारी आती दिखी है। यह 41400 के अपने सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी के लिए 42000 पर तत्काल बाधा नजर आ रही है। इस लेवल पर कॉल साइट पर हमें सबसे ज्यादा ओपन इंट्रेस्ट बनते दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी हमें गिरावट पर खरीद के मोड में नजर आ रहा है। अगर निफ्टी 42000 का स्तर पार कर लेता है तो फिर यह हमें 45000-45500 की तरफ जाता दिख सकता है।


    एलकेपी सिक्योरिटीज को कुणाल शाह की पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स

    NAVA: Buy | LTP: Rs 253 | कुणाल शाह का कहना है कि NAVA एक छोटे कंसोलीडेशन के दौर के बाद अब एक ब्रेकआउट के कगार पर दिख रहा है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI ने भी डेली चार्ट पर पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है और 60 के स्तर के ऊपर दिख रहा है। ये भी स्टॉक में तेजी का संकेत है। इसके अलावा ये स्टॉक 240 रुपए पर स्थित 20-day के शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर दिख रहा है। कुणाल शाह की इस स्टॉक में 240 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 270-280 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में इस शेयर में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Kotak Mahindra Bank: Buy | LTP: Rs 1785 | इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर बढ़ते वॉल्यूम के साथ कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। आगे इस शेयर में और तेजी आ सकती है। कुणाल शाह की इस स्टॉक में 1740 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1830-1870 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में इस शेयर में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Today's top Brokers Calls: मदरसन वायरिंग, वोडा, ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल, बायोकॉन पर ब्रोकरेज ने खेला दांव

    Bajaj Finserv: Buy | LTP: Rs 1,421 | बजाज फिनसर्व में भी कुणाल शाह की खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1380 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1490-1570 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में इस शेयर में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। ये स्टॉक में तेजी आने का संकेत है। इसके अलावा ये स्टॉक अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर है। ये भी एक अच्छी बात है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।