Today's top Brokers Calls: मदरसन वायरिंग, वोडा, ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल, बायोकॉन पर ब्रोकरेज ने खेला दांव

MOTHERSON WIRING पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 62 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY23-25 में सालाना 27% EPS ग्रोथ मुमकिन है। कंपनी को Sumitomo से EV में मार्केट शेयर बढ़ाने में सपोर्ट मिला है। कंपनी का प्रीमियम वैल्युएशन कायम रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 9:54 AM
Story continues below Advertisement
VODA IDEA पर नोमुरा ने रिड्यूस रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर का लक्ष्य 5 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे उन्हें शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। आज टॉप ब्रोकरेज हाउसेज ने मदरसन वायरिंग (Motherson Wiring), वोडा-आइडिया (Voda- Idea), ओएनजीसी (ONGC), अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospital) और बायोकॉन (Biocon) के स्टॉक्स को अपने रडार पर रखा है। वोडाफोन पर ब्रोकरेज हाउसेज ने रिड्यूस और बिकवाली की रेटिंग दी है। जबकि सीएलएसए ओएनजीसी पर बुलिश नजर आ रहे हैं। जानते हैं अन्य शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है।

    NOMURA ON MOTHERSON WIRING

    नोमुरा ने मदरसन वायरिंग पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 62 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY23-25 में सालाना 27% EPS ग्रोथ संभव है। EV में मार्केट शेयर बढ़ाने में Sumitomo से सपोर्ट मिला है। प्रीमियम वैल्युएशन बरकरार रहने की उम्मीद है। कंपनी के पास ग्रोथ की अच्छी संभावना है।

    BROKERAGES ON VODA IDEA


    NOMURA ON VODA IDEA

    नोमुरा ने वोडाफोन पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 5 रुपये तय किया है। फंड जुटाने के प्रति अनिश्चितता बनी हुई है।

    CLSA On Voda Idea

    सीएलएसए ने वोडा-आइडिया पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 5 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही में Revenue, EBITDA अनुमान से कम रहा है। फंड जुटाने का इंतजार रहेगा।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    CLSA ON ONGC

    सीएलएसए ने ओएनजीसी पर बाय रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 225 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Higher Exploration Costs और Opex के कारण तिमाही नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। कंपनी को नये प्रोजेक्ट से प्रोडक्शन होने के प्रति ज्यादा भरोसा है।

    JEFFERIES ON APOLLO HOSPITALS

    जेफरीज ने अपोलो हॉस्पिटल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 5375 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। /Sh

    JEFFERIES ON BIOCON

    जेफरीज ने बायोकॉन पर होल्ड रेटिंग दी है। लेकिन इन्होंने इसके शेयर का टारगेट घटाकर 260 रुपये तय किया है। इन्होंने इसका FY23-25 के लिए EBITDA Estimate 5-17% किया है।

    JEFFERIES ON HEIDELBERG CEMENT

    जेफरीज ने हिडेलबर्ग सीमेंट पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 140 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने FY23/FY24 के लिए EBITDA Estimate घटाकर 26%/11% किया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।