Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं मोटी कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

Hot Stocks: Nifty के लिए 18,100 के स्तर पर सबसे ज्यादा परेशानी है। निफ्टी पुट काल रेशियो (PCR) 0.96 पर है। वहीं, बैंक निफ्टी PCR 0.68 पर है। निफ्टी के लिए 18000, 17900 और 17750 पर अहम सपोर्ट है।

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
ऑवरली टाइम फ्रेम पर निफ्टी हायर हाईज और हायर लोज बनाते हुए 18050 के ऊपर बंद हुआ जो बाजार में दिशाहीनता का संकेत है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks:  बाजार के साइडवेज मूवमेंट और ग्लोबल वोलैटिलिटी की बीच कल निफ्टी बढ़त के साथ खुलकर लाल निशान में बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने 18175 के आसपास मुश्किल का सामना करने के बाद एक बड़ा बियरिश कैंडल बना लिया है। ऑवरली टाइम फ्रेम पर निफ्टी हायर हाईज और हायर लोज बनाते हुए 18050 के ऊपर बंद हुआ जो बाजार में दिशाहीनता का संकेत है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index - 14) डेली चार्ट पर 65 के आसपास दिख रहा है। वहीं MACD (moving average convergence and divergence) निचले स्तरों से सेंटर प्वाइंट के ऊपर मूव कर रहा है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 16.13 से बढ़ कर 16.74 पर आ गया है। ये अपने 200 EMA (exponential moving average) के नीचे दिख रहा है।

    Nifty के लिए 18,100 के स्तर पर सबसे ज्यादा परेशानी है। निफ्टी पुट काल रेशियो (PCR) 0.96 पर है। वहीं, बैंक निफ्टी PCR 0.68 पर है। निफ्टी के लिए 18000, 17900 और 17750 पर अहम सपोर्ट है। वहीं, इसके लिए 18100, 18250 और 18400 पर रजिस्टेंस है।

    निफ्टी बैंक के नया शिखर छूने में कोई संदेह नहीं, बस वक्त की बात है: अनुज सिंघल


    F&O आंकड़ों पर नजर डालें तो इन द मनी (ITM) कॉल्स में शॉर्ट बिल्डअप में काफी बढ़त देखने को मिली है। वहीं, ऑउट ऑफ द मनी (OTM) पुट्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली है जो एक निगेटिव मार्केट का संकेत है। 18400 और 18200 पर भारी शॉर्ट बिल्ट-अप देखने को मिला है। वहीं, 18100 और 18000 पर हाई लॉन्ग बिल्ट-अप देखने को मिल रहा है।

    आज के 2 टॉप पिक्स जिनमें अगले 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

    HDFC Asset Management Company: Buy | LTP: Rs 2,106 | इस स्टॉक में 2000 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 2305 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इसमें 9.5 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    Garden Reach Shipbuilders & Engineers: Buy | इस स्टॉक में 470 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 540 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इसमें 9.3 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।