फेड की दरें बढ़ाने के फैसले से US बाजार लुढ़क गया है। बुधवार को US मार्केट भारी गिरावट के साथ बंद हुए S&P में 2.5 फीसदी और DOW में 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। NASDAQ 3.36 फीसदी लुढ़ककर 10524 पर बंद हुआ। US फेड ने लगातार चौथी बार दरें 0.75 फीसदी बढ़ाई हैं। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने अपने बयान में कहा है कि दरों बढ़ोतरी कब रुकेगी कहना जल्दबाजी होगी। महंगाई पर काबू पाना प्राथमिकता है। फेड महंगाई दर 2 फीसदी से नीचे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 270.48 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 60635.61 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 79.00 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 18003.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।
निफ्टी, बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति
ऐसे में आज इडेंक्स में कहां हैं कमाई के मौके इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी की वीकली ऑप्शन एक्सपायरी आज है। 18000 पुट में 76 लाख शेयर और 37 रुपए का प्रीमियम है। निफ्टी के लिए 17960 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी के लिए 17900 पर बड़ा सपोर्ट है। निफ्टी में 17900 का स्टॉप-लॉस लगाकर 17960 के पास खरीदना अच्छा रिस्क-रिवॉर्ड देगा। 17900 भी टूटा तो 17723 पर बड़ा सपोर्ट है। निफ्टी में नया हाई छूने के संकेत दिखाए हैं। IT की रैली शायद खत्म हो गई है ये निफ्टी को अब सपोर्ट नहीं करेगा।
निफ्टी बैंक पर अपनी कमाई की रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि हाल की कमजोरी के बावजूद निफ्टी बैंक मजबूत है। निफ्टी बैंक के लिए आज दायरा काफी साफ है। 40500 पुट और 41300 कॉल में सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट हैं। 40500 का स्टॉप-लॉस लगाकर 40600 के पास खरीदना काम कर सकता है। HDFC बैंक में अब अच्छी खरीदारी आ रही है। निफ्टी बैंक के नया शिखर छूने में कोई संदेह नहीं, बस वक्त की बात है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।