अमेरिका में ब्याज दरें जनवरी 2008 के बाद के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। फेडरल रिजर्व ने लगातार चौथी बार अपनी नीति दर में 0.75 फीसदी की बढ़त की है। नई दरें 4 फीसदी हो गी हैं। फेड ने अपने आक्रामक रुख में भी नरमी के कोई संकेत नहीं दिए हैं। अमेरिकी फेड के आगे भी ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी करने की आशंका से ग्लोबल बाजारों का मूड बिगड़ गया है। डाओ जोंस कल 500 अंको से ज्यादा फिसल गया था। सुबह एशिया में तेज गिरावट देखने को मिली है। SGX निफ्टी भी करीब 150 अंक नीचे है। फेड के बाद बाजार की नजर अब RBI की बैठक पर है। आज आरबीआई MPC की एडीशनल मीटिंग होगी। इसमें महंगाई पर सरकार को जवाब देने पर चर्चा हो सकती है। ऐसे में आज निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए कौन से स्तर अहम होंगे और इनमें कमाई की रणनीति क्या हो? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
निफ्टी में क्या हो रणनीति
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 18080-18121 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18171-18193/217 पर दिख रखा है। वहीं, इसका पहला बेस 18010-17941 पर और दूसरा बड़ा बेस 17881-17828 पर है। अमेरिका में बिकवाली के बावजूद शॉर्ट का इरादा नहीं है। डेटा और ट्रेंड के आधार पर बिकवाली/खरीदारी का फैसला लें। 17800-18000 की रेंज में अच्छी पुट राइटिंग हुई है। 17828 का स्तर बचे रहने तक बिकवाली नहीं करें। एक्सपायरी को देखते हुए ट्रेड का इंतजार करें। 18000 का बेस बेहद अहम है
बैंक निफ्टी पर बात करते हुए वीरेंद्रे कुमार ने कहा कि इसका पहला रेजिस्टेंस 41310-41470 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 41590-41760 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 41010-40830 पर और दूसरा बड़ा बेस 40750-40580 पर है। बैंक निफ्टी किस जोन में खुलेगा ये कहना मुश्किल है। बैंक निफ्टी के लिए दोनों बेस अहम हैं। 41000 और 40500 दो अहम बेस हैं। राइजिंग 20 DEMA 40500 पर है। ओपनिंग पर नजर रहेगी, बेस के ऊपर टिके तो खरीदारी करेंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।