Hot Stocks: बाजार के साइडवेज मूवमेंट और ग्लोबल वोलैटिलिटी की बीच कल निफ्टी बढ़त के साथ खुलकर लाल निशान में बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने 18175 के आसपास मुश्किल का सामना करने के बाद एक बड़ा बियरिश कैंडल बना लिया है। ऑवरली टाइम फ्रेम पर निफ्टी हायर हाईज और हायर लोज बनाते हुए 18050 के ऊपर बंद हुआ जो बाजार में दिशाहीनता का संकेत है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index - 14) डेली चार्ट पर 65 के आसपास दिख रहा है। वहीं MACD (moving average convergence and divergence) निचले स्तरों से सेंटर प्वाइंट के ऊपर मूव कर रहा है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 16.13 से बढ़ कर 16.74 पर आ गया है। ये अपने 200 EMA (exponential moving average) के नीचे दिख रहा है।
