Hot Stocks: 2-3 हफ्ते में ही चमकाना चाहते हैं अपनी किस्मत तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Hot Stocks:अब अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 200DMA के नीचे फिसलता है तो बाजार में चेतावनी की घंटी बज जाएगी। इसके बाद निफ्टी 17,400 के स्तर पर स्थित अगले सपोर्ट की तरफ जाता दिखेगा। इसके अलावा मोमेंटम इंडीकेटर डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश क्रॉसओवर के साथ कमजोरी के संकेत दे रहा है। ऐसे में लगता है कि निकट की अवधि में बाजार का रुझान नकारात्मक बना रहेगा। जब तक निफ्टी के 17400 से नीचे नहीं गिरता तब तक मार्केट का रुझान गिरावट में खरीदारी का बना रहेगा

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 6:08 PM
Story continues below Advertisement
कोरोमंडल इंटरनेशनल में 920 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1050 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RUPAK DE

    Hot Stocks: निवेशक और ट्रेडर बाजार की दिशा को लेकर कंन्फ्यूज्ड नजर आ रहे हैं। ऐसे में निफ्टी एक सीमित दायरे में ही घूमता दिख रहा है। निचले छोर पर निफ्टी के लिए पिछले तीन कारोबारी सत्रों में लगातार दो दिन सपोर्ट देखने को मिला है। ऐसे में इस लेवल का महत्व स्पष्ट होता है। अब अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 200DMA (17587) के नीचे फिसलता है तो बाजार में चेतावनी की घंटी बज जाएगी। इसके बाद निफ्टी 17,400 के स्तर पर स्थित अगले सपोर्ट की तरफ जाता दिखेगा।

    इसके अलावा मोमेंटम इंडीकेटर डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश क्रॉसओवर के साथ कमजोरी के संकेत दे रहा है। ऐसे में लगता है कि निकट की अवधि में बाजार का रुझान नकारात्मक बना रहेगा। जब तक निफ्टी के 17400 से नीचे नहीं गिरता तब तक मार्केट का रुझान गिरावट में खरीदारी का बना रहेगा।


    वीकली एक्सपायरी से एक दिन पहले बैंक निफ्टी सूचकांक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। ऑप्शंस डेटा से संकेत मिलता है कि बैंक निफ्टी के लिए 42000 पर सपोर्ट और 42500 पर रजिस्टेंस है। इन्ही लेवल्स पर क्रमशः पुट और कॉल राइटिंग देखने को मिली है। जब तक बैंक निफ्टी 42000 को सपोर्ट को कायम रखता है तब तक इसमें तेजी की उम्मीद बनी रहेगी।

    एलकेपी सिक्योरिटीज के रुपक डे की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

    Lemon Tree Hotels: Buy | LTP: Rs 83 | लेमन ट्री होटल्स में 79 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 95 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वीकली चार्ट पर स्टॉक ने कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है जो इसमें तेजी आने का संकेत। इसके अलावा साप्ताहिक चार्ट पर ये स्टॉक 50 दिन के मूविंग एवरेज (76.85 रुपये) से ऊपर बना हुआ है। ये भी एक पॉजिटिव संकेत है। डेली आरएसआई भी बढ़त के साथ पॉजिटिव क्रॉसओवर दे रहा है।

    SGX Nifty गुजरात स्थित गिफ्ट सिटी में होगा ट्रांसफर, जानिए 3 जुलाई से होने वाले इस बदलाव का क्या होगा असर

    Coromandel International: Buy | LTP: Rs 947 | कोरोमंडल इंटरनेशनल में 920 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1050 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। स्टॉक ने डाउनवर्ड चैनल से ब्रेकआउट दिया है और नए सिरे से ऊपर जाने के संकेत दे रहा है। वॉल्यूम में तेज उछाल के साथ स्टॉक में तेजी आती दिखी है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी 60 के ऊपर दिख रहा है। ये भी स्टॉक में तेजी कायम रहने को संकेत है।

    Voltas: Buy | LTP: Rs 851 | वोल्टास में 830 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 890 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 4.6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। डेली चार्ट पर शेयर ने कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया है जो इसमें और तेजी आने का संकेत देता है। इसके अलावा यह स्टॉक अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। इसकी कीमतों में बढ़त के साथ ही वॉल्यूम में भी तेज बढ़त देखने को मिली है। RSI (14) भी बुलिश क्रॉसओवर दे रहा है। ये स्टॉक में पॉजिटिव मोमेंटम बने रहने का संकेत है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।