RUPAK DE LKP Securities
RUPAK DE LKP Securities
Hot Stocks:पिछले 5 दिनों से निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार की लगाम पूरी तरह से मंदड़ियों के हाथों में आ गयी है। अमेरिका में बैंकिंग संकट ने ग्लोबल बाजार में अफरातफरी फैला दी है। इसके चलते निफ्टी 17447 के स्तर पर स्थित अपने 200 डीएमए के नीचे फिसल गया है। बता दें कि 200 डीएमए के नीचे के मूव को लॉन्ग टर्म बियरिश मूव माना जाता है।
निचले छोर पर निफ्टी फॉलिंग चैनल के लोअर बैंड की तरफ फिसल गया है। जिसके चलते नियर टर्म में इसमें एक छोटे उछाल की भी संभावना बन रही है। ऊपर की तरफ निफ्टी में हमें 17200 तक की रिकवरी की उम्मीद नजर आ रही है। बता दें कि इसी लेवल पर सबसे ज्यादा कॉल रेटिंग देखने को मिली है। अगर निफ्टी 17200 का स्तर पार करके मजबूती दिखाता है तो ये तेजी 17400 की तरफ जाती नजर आ सकती है। वहीं अगर निफ्टी 17950 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट और गहरा सकती है। और निफ्टी 16750 का लेवल भी छू सकता है।
बैंक निफ्टी भी डेली चार्ट पर अपने अहम शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के नीचे फिसल गया है। अगर बैंक निफ्टी 39000 के नीचे फिसलता है तो फिर यह गिरावट 38800-38500 तक जा सकती है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 39500 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। रूपक डे की पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई।
National Aluminium Company: Buy | LTP: Rs 83.70 | National Aluminium Company में रुपक डे की 81.40 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 90 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। रुपक का मानना है कि इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 7.5 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर एक कंसोलिडेश ब्रेक आउट दिया है। जिसमें आगे अभी और तेजी आने की उम्मीद नजर आ रही है।
HCL Technologies: Sell | LTP: Rs 1,080| रुपक डे का कहना है कि इस स्टॉक ने डेली टाइम फ्रेम पर एक राइजिंग ट्रेंड लाइन ब्रेकडाउन दिया है। जो इस स्टॉक में कमजोरी आने के संकेत हैं। इसके अलावा यह स्टॉक डेली चार्ट पर अपने सभी शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज क नीचे बना हुआ है। ऐसे में इस स्टॉक में रुपक डे की 1100 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 1040 रुपये के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। रुपक का मानना है कि इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 3.7 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
BPCL: Buy | LTP: Rs 330 | रुपक डे का कहना है कि यह स्टॉक एक फालिंग ट्रेंड लाइन ब्रेक आउट के बाद कंसोलिडेशन जोन के ऊपर जाता दिखा है। जो इस स्टॉक में तेजी आने का संकेत है। ऐसे में इस स्टॉक में रुपक डे की 322 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 345 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। रुपक का मानना है कि इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 4.5 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।