Get App

Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इस स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

Hot Stocks:ऊपर की तरफ निफ्टी में हमें 17200 तक की रिकवरी की उम्मीद नजर आ रही है। बता दें कि इसी लेवल पर सबसे ज्यादा कॉल रेटिंग देखने को मिली है। अगर निफ्टी 17200 का स्तर पार करके मजबूती दिखाता है तो ये तेजी 17400 की तरफ जाती नजर आ सकती है। बैंक निफ्टी भी डेली चार्ट पर अपने अहम शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के नीचे फिसल गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2023 पर 11:31 AM
Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इस स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल
Hot Stocks:बाजार की लगाम पूरी तरह से मंदड़ियों के हाथों में आ गयी है। अमेरिका में बैंकिंग संकट ने ग्लोबल बाजार में अफरातफरी फैला दी है

RUPAK DE  LKP Securities

Hot Stocks:पिछले 5 दिनों से निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार की लगाम पूरी तरह से मंदड़ियों के हाथों में आ गयी है। अमेरिका में बैंकिंग संकट ने ग्लोबल बाजार में अफरातफरी फैला दी है। इसके चलते निफ्टी 17447 के स्तर पर स्थित अपने 200 डीएमए के नीचे फिसल गया है। बता दें कि 200 डीएमए के नीचे के मूव को लॉन्ग टर्म बियरिश मूव माना जाता है।

निचले छोर पर निफ्टी फॉलिंग चैनल के लोअर बैंड की तरफ फिसल गया है। जिसके चलते नियर टर्म में इसमें एक छोटे उछाल की भी संभावना बन रही है। ऊपर की तरफ निफ्टी में हमें 17200 तक की रिकवरी की उम्मीद नजर आ रही है। बता दें कि इसी लेवल पर सबसे ज्यादा कॉल रेटिंग देखने को मिली है। अगर निफ्टी 17200 का स्तर पार करके मजबूती दिखाता है तो ये तेजी 17400 की तरफ जाती नजर आ सकती है। वहीं अगर निफ्टी 17950 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट और गहरा सकती है। और निफ्टी 16750 का लेवल भी छू सकता है।

बैंक निफ्टी भी डेली चार्ट पर अपने अहम शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के नीचे फिसल गया है। अगर बैंक निफ्टी 39000 के नीचे फिसलता है तो फिर यह गिरावट 38800-38500 तक जा सकती है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 39500 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। रूपक डे की पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें