Get App

Hot Stocks: आज की 3 टॉप पिक्स, जिनमें 2-3 हफ्ते में देखने को मिल सकता है 13% तक का अपसाइड

हम जून सीरीज के F&O एक्सपायरी की तरफ बढ़ रहे हैं। इसलिए इस हफ्ते हमें बाजार में उतार-चढा़व की उम्मीद है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2021 पर 2:01 PM
Hot Stocks: आज की 3 टॉप पिक्स, जिनमें 2-3 हफ्ते में देखने को मिल सकता है 13% तक का अपसाइड

SHITIJ GANDHI,SMC Global Securities

भारतीय बाजारों में बुल्स ने मजबूत वापसी की है। कल के कारोबार में सेंसेक्स ने 53,,057 का ऑल टाइम हाई छुआ। जबकि निफ्टी अपने रिकॉर्ड हाई से थोड़ी दूर रह गया। कल के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में सुस्ती देखने को मिली। वहीं ऑटो सेक्टर में बाजार ने जोश भरा।

टेक्निकल फ्रट पर देखें तो बैंक निफ्टी के लिए 35,200- 35,500 के जोन में बड़ी बाधा नजर आ रही है।  उम्मीद है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में बैंकिंग सेक्टर में कुछ मोमेंटम आता दिखेगा। जबतक निफ्टी 15,500 के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार में बुलिश ट्रेंड काम रहने की संभावना है।

चूंकि हम जून सीरीज के F&O एक्सपायरी की तरफ बढ़ रहे हैं। इसलिए इस हफ्ते हमें बाजार में उतार-चढा़व की उम्मीद है। ट्रेडरों को बाजार की आगे की चाल का अंदाजा लगाने के लिए जुलाई सीरीज के रोल ओवर डेटा पर नजर रखना चाहिए।

तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए 16,00 का स्तर अहम मनोवैज्ञानिक स्तर का काम करेगा। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में हमें तेजी का अगला दौर देखने को मिल सकता है। जो इसको 16,250 की ओर ले जा सकता है।

शॉर्ट टर्म के लिए 3 टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में देखने को मिल सकता है 13 फीसदी का अपसाइड.


Britannia Industries | LTP: Rs 3,650 | इस स्टॉक में 4,010 रुपए के लक्ष्य के लिए, 3,420 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 10 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें