Hot Stocks : बाजार में तेजड़ियों का जोश हाई, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

Hot Stocks:आशीष बाहेती का कहना है कि HDFC AMC में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। मानस जायसवाल का सीमेंस पर फोकस है। प्रकाश गाबा के एचडीएफसी लाइफ का शेयर पसंद हैं

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 12:14 PM
Story continues below Advertisement
Hot Stocks : आशीष बाहेती का कहना है कि HDFC AMC में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है

Hot Stocks: पश्चिम एशिया में शांति वार्ता फिर शुरू होने से तेजड़ियों का जोश हाई है। निफ्टी 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 24250 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी 900 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा तेजी है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 9% से ज्यादा गिरा है। IT और कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। दोनों सेक्टर INDEX करीब 3 फीसदी चढ़े हैं। IT में TCS 3% उछाल के साथ निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही परसिस्टेंट, KPIT TECH और ऑरेकल भी तीन से 4% दौड़े हैं। साथ ही मेटल और सरकारी बैंकों में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

बाजार की इस तेजी में आज किन शेयरों में कमाई हो सकती है, इस पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं प्रॉफ़िट मार्ट सिक्योरिटीज़ के आशीष बाहेती, Manasjaiswal.com के मानस जायसवाल, prakashgaba.com के प्रकाश गाबा और चोला सिक्योरिटीज में हेड, इक्विटी एंड डेरिवेटिव रिसर्च धर्मेश कांत । आइए इनसे जानते हैं इनके पसंदीदा शेयर।

आशीष बाहेती का सस्ता ऑप्शन


आशीष बाहेती का कहना है कि HDFC AMC में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। इसमें 2660 का कॉल खरीदने की सलाह है। ये कॉल 70 के करीब दिख रहा है। इसमें 60 के स्टॉपलास के साथ 85-95 के टारगेट के लिए पोजीशन बनाई जा सकती है।

Manasjaiswal.com के मानस जायसवाल की पसंद

मानस जायसवाल का सीमेंस पर फोकस है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में काफी लंबे समय से 3400 रुपए पर रेजिस्टेंस था। लेकिन अब यह रेजिस्टेंस टूट गया है। सीमेंस के फ्यूचर्स में करेंट लेवल पर खरीदारी की सलाह है। 3390 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 3675 रुपए का टारगेट सेट करें। अगर ऑप्शन में ट्रेड लेना चाहें तो 3500 रुपए वाला ऑप्शन 100 रुपए के आसपास दिख रहा है। 59 रुपये का स्टॉपलॉस लगा लें, 250 रुपए का टारगेट सेट करें।

प्रकाश गाबा की टॉप पिक

प्रकाश गाबा के एचडीएफसी लाइफ का शेयर पसंद हैं। इस स्टॉक में 630 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 650 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

Stocks in Action : US-ईरान बातचीत फिर शुरू होने की उम्मीद से बाजार में आई तेजी, आज इन शेयरों में देखने को मिलेगा जोरदार एक्शन

धर्मेश कांत की पसंद

धर्मेश कांत को मिडकैप फंडा के रूप में वेल्सपन कॉर्प का शेयर पसंद है। नियर टर्म में इस शेयर में 1110 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। मिडिल ईस्ट में शांति लौटने पर कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत होगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।