Stocks in Action : बाजार में तेजी कायम है। फिलहाल सेंसेक्स 1,268.90 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 78,116.47 पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी 385.20 अंक या 1.62 प्रतिशत बढ़कर 24,227.85 के आसपास कारोबार कर रहा है। लगभग 3195 शेयरों में बढ़त और 406 शेयरों में गिरावट आई है। 154 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो US और ईरान में बातचीत फिर शुरू होने की उम्मीद से US बाजार दौड़े हैं। ट्रंप ने कहा है कि US और ईरान में बातचीत अगले 2 दिनों में शुरू हो सकती है। 7 अप्रैल के सीजफायर ऐलान के बाद लड़ाई लगभग रुक गई है।
UN सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुतरेश ने भी कहा है कि US-ईरान बातचीत फिर शुरू होने की उम्मीद है। इजराइल और लेबनान ने शांति समझौते के लिए सीधी बातचीत पर सहमति जताई है। US सेंट्रल कमांड ने कहा है कि शुरुआती 24 घंटों में ईरानी बंदरगाहों से कोई जहाज US ब्लॉकेड से नहीं गुजरा है। WSJ ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि पिछले 24 घंटों में 20 से ज्यादा कमर्शियल जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे हैं। PM मोदी ने डॉनल्ड ट्रंप के साथ 40 मिनट की फोन कॉल का ट्वीट। ईरान के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री या संसद स्पीकर ने पिछले 2 दिनों में "X" पर कोई बड़ा पोस्ट नहीं किया है।
ब्रेंट $95 प्रति बैरल तक गिर गया है। वहीं, WTI $90 के आसपास बरकरार है। फिजिकल ब्रेंट की कीमत अब भी $120 के आसपास है। ATF, पेट्रोल-डीजल कीमतें अब भी ऊंची बनी हुई हैं। इस बीच ट्रंप ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल कीमतें मिड-टर्म चुनाव तक ऊंची रह सकती हैं। IEA ने कहा है कि युद्ध की वजह से 2020 के बाद पहली बार इस साल ग्लोबल ऑयल डिमांड घटेगी। IEA की ED फातिह बिरोल ने कहा है कि ऑयल फ्यूचर्स अभी संकट की गंभीरता को नहीं दिखा रहे हैं लेकिन जल्द ही दिखाएंगे। बेस केस में वेस्ट एशिया से ऑयल फ्लो मिड-ईयर तक सामान्य हो जाएगा।
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल के पसंदीदा शेयर
क्रूड में नरमी का OMC शेयरों पर पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है। ब्रेंट क्रूड का भाव 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। क्रूड दो दिन में ऊपरी स्तरों से 9 फीसदी फिसला है। क्रूड में गिरावट से OMCs की अंडर-रिकवरी घटेगी।
पश्चिम एशिया युद्ध से शेयर में तेज गिरावट आई थी। शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद से सेंटिमेंट सुधरेंगे। चार्ट पर भी शेयर फिर 200 DMA के सपोर्ट पर आया है। आज इस शेयर में अच्छा एक्शन देखने को मिल सकता है।
आज बैंकों और NBFCs में अच्छी तेजी होनी चाहिए। क्रूड में नरमी दोनों सेक्टर्स के लिए पॉजिटिव है। क्रूड और घटा तो महंगाई ज्यादा बढ़ने का खतरा कम होगा। यह स्टॉक चार्ट पर 20 WEMA के शेयर अहम सपोर्ट पर आ गया है।
BoFA सिक्योरिटी की इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। उसने स्टॉक के लिए 235 रुपए का टारगेट दिया है। स्टॉक को रिटेल इन्वेस्टिंग के बढ़ते चलन का फायदा मिलेगा। FY26-28 के दौरान रेवेन्यू में 30% CAGR की उम्मीद है। ऑपरेटिंग लेवरेज से मार्जिन में सुधार हो सकता है। FY28 तक EBITDA मार्जिन 67% और PAT मार्जिन 52% तक पहुंचने का अनुमान है। FY28E P/E के 39x पर वैल्यूएशन अच्छा लग रहा है। 6 महीने का लॉक-इन खत्म होना शॉर्ट-टर्म रिस्क
है। बाजार में गिरावट आई तो उसका असर भी दिख सकता है।
चांदी की कीमतों में उछाल शेयर के लिए पॉजिटिव है। डॉलर में कमजोरी से भी चांदी में तेजी आई है। COMEX पर चांदी के भाव 80 डॉलर के पार दिख रहे हैं। शेयर पुलबैक में 10 DEMA और 20 DEMA पर आया है।
WEEKLY चार्ट पर स्टॉक में मजबूती दिख रही है। शेयर में तेजी का मोमेंटम लौटा है। शेयर 20 WEMA और 100 WMA के पार निकला है। सोमवार को करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। करीब दो करोड़ शेयरों की डिलिवरी उठी है। इसके भाव एक महीने की ऊंचाई पर पहुंचे हैं। पिछले 5 में से 4 दिन वायदा में शॉर्ट-कवरिंग हुई है।
डेली टाइम फ्रेम पर ICICI BANK में तेजी का मोमेंटम लौटा है। 4 दिनों से HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बने हैं। 4 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिल रही है। शेयर 10 DEMA और 20 DEMA के पार निकल गया है। पिछले 4 दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप या शॉर्ट कवरिंग आई है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।