Top Technical Picks: बाजार का शॉर्ट और लॉन्ग टर्म ट्रेंड पॉजिटिव, टेक्निकल चार्ट पर शानदार नजर आ रहे इन शेयरों पर रहे नजर

Top Technical Picks: रिलेटिव स्ट्रेंथ पर MUTHOOT FINANCE मजबूत है। 10 MEMA के अहम सपोर्ट से रिवर्सल देखने को मिला है। सोमवार को भी निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी दिखी है। फाइनेंशियल सर्विसेज रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSEके सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। NBFCs शेयर वीकली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
Top Technical Picks : 3 हफ्ते से SONA BLW में तेजी का मूड। 50 WMA सपोर्ट से खरीदारी नजर आई है

Top Technical Picks : आज बुधवार को बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शांति वार्ता शुरू होने की उम्मीदें बढ़ने से तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गईं हैं। इससे बाजार का सेंटीमेंट सुधरा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार का बड़ा ट्रेंड अब पॉजिटिव हो गया है। सीएनबीसी आवाज के अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार के बड़े तौर पर 3 ट्रेंड होते हैं। ये शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म। शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब साफ तौर से पॉजिटिव हैं। मीडियम ट्रेंड अभी भी पूरी तरह से साफ नहीं है।

उन्होनें आगे कहा कि ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 22,182 का निचला स्तर अब नहीं टूटेगा और इसको तोड़ने के लिए अब इस युद्ध को बहुत गंदा रूप लेना पड़ेगा। जबतक हालात बहुत खराब नहीं हों,अब युद्ध से जुड़ा बेस बन चुका है। लेकिन हमारे बाजार के लिए एक बड़ा मैक्रो चैलेंज खुला हुआ है। महंगे क्रूड का मीडियम टर्म में बुरा असर पड़ेगा। वहीं, अगर वाकई में मानसून सामान्य से नीचे निकला तो दिक्कत और बढ़ेगी। ऐसे में ये कहना कि हम ऑल टाइम हाई तक जाएंगे जल्दबाजी होगी। बाजार में आपको हर हफ्ते अपनी रणनीति की समीक्षा करनी होगी। अच्छी बात ये है कि बाजार बता देगा कि वो क्या कहना चाहता है। इस बार भी टॉप और बॉटम दोनों बाजार ने ही बताए थे।

टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर


फाइनेंशियल सर्विसेज/निफ्टी रेशियो चार्ट

फाइनेंशियल सर्विसेज रिलेटिव स्ट्रेंथ पर NSEके सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। NBFCs शेयर वीकली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रेश्यो चार्ट पर इंडेक्स 20 महीने के ट्रेंडलाइन सपोर्ट से आउटपरफॉर्म कर रहा है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स में 20 शेयर शामिल किए गए हैं।

SHRIRAM FINANCE: शानदार रिवर्सल

SHRIRAM FINANCE रिलेटिव स्ट्रेंथ पर फाइनेंशियल सर्वेसिस सेक्टर के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 10 MEMA के सपोर्ट से शानदार रिवर्सल नजर आया है।

पिछले कुछ दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिली है। पिछले 6 में से 4 दिन शेयर में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

MUTHOOT FINANCE: अच्छा रिवर्सल

रिलेटिव स्ट्रेंथ पर MUTHOOT FINANCE मजबूत है। 10 MEMA के अहम सपोर्ट से रिवर्सल देखने को मिला है। सोमवार को भी निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी दिखी है। मंथली बेसिस पर वायदा में शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिली है। सोने की कीमतों में उछाल शेयर के लिए पॉजिटिव है।

MCX: शानदार ब्रेकआउट

MCX में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। शेयर ऑल टाइम हाई पार कर रहा है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने के मिल है। PCR एक तिमाही की ऊंचाई पर है। पिछले 4 दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।

DMART: शानदार डिलिवरी वॉल्यूम

DMART में तेजी का मोमेंटम कायम है। 10 DEMA के छोटे पुलबैक पर ही जोरदार खरीदारी आई है। 5 गुना से ज्यादा की डिलिवरी खरीदारी नजर आई। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

SONA BLW: जोरदार मोमेंटम

3 हफ्ते से SONA BLW में तेजी का मूड। 50 WMA सपोर्ट से खरीदारी नजर आई है। शेयर 100 WMA, 200 WMA के पार निकला है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली है। शेयर के भाव 15 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। दो दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप दिखा है।

SOLAR INDUSTRIES: हायर हाईज, हायर लोज

शेयर में तेजी को जोरदार मोमेंटम है। 7 दिनों से HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बन रहे हैं। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। भाव एक महीने की ऊंचाई पर है। 7दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग या लॉन्ग बने हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।