Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में चाहते हैं 26% तक रिटर्न तो इन तीन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

चीन से आने वाली निगेटिव खबरों और वोलैटिलिटी के बीच ग्लोबल मार्केट दायरे में दिख रहा है। अब बाजार की नजर FOMC की मीटिंग के मिनट पर लगी हुई है

अपडेटेड Nov 23, 2022 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
अब बाजार की नजर FOMC की मीटिंग के मिनट पर लगी हुई है। इनके अलावा संस्थागत खरीद, कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स की चाल बाजार की दिशा तय करने के लिए अहम फैक्टर होंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    निफ्टी एक हल्की मुनाफवसूली के बाद अपने 20-डे मूविंग एवरेज से बाउंस बैक करता दिख रहा है। पुट कॉल रेशियो 0.8 के स्तर के नीचे फिसल गया है। इसके चलते 20-DMA के सपोर्ट सेवल से एक शॉर्ट कवरिंग रैली आती नजर आ सकती है। ऑप्शन डेटा पर नजर डालें तो 18300 कॉल ऑप्शन में सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में हमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है और निफ्टी हमें 18500 की तरफ जाता दिख सकता है। नीचे की तरफ अब पुट बेस शिफ्ट होकर 18200 के लेवल पर आ सकता है।

    बैंक निफ्टी का आउटपरफार्मेंस जारी है। ये अपने 10-DMA को संभाले हुए है। ऊपर की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 42,500 पर इमीडिएट रजिस्टेंस दिख रहा है। बैंक निफ्टी इसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें 43000-43333 तक की रैली देखने को मिल सकती है।

    चीन से आने वाली निगेटिव खबरों और वोलैटिलिटी के बीच ग्लोबल मार्केट दायरे में दिख रहा है। अब बाजार की नजर FOMC की मीटिंग के मिनट पर लगी हुई है। इनके अलावा संस्थागत खरीद, कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स की चाल बाजार की दिशा तय करने के लिए अहम फैक्टर होंगे।


    गौतम अडानी की Adani Enterprises 2.4 अरब डॉलर का फॉलो-ऑन इश्यू लाने की तैयारी में

    आज की 3 टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    Garden Reach Shipbuilders & Engineers: Buy | LTP: Rs 516 | गार्डन रीच में 465 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 624 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Hindustan Foods: Buy | LTP: Rs 645 | हिंदुस्तान फूड में 560 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 814 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 26 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    West Coast Paper Mills: Buy | LTP: Rs 612 | वेस्ट कोस्ट पेपर में 550 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 734 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।