गौतम अडानी की Adani Enterprises 2.4 अरब डॉलर का फॉलो-ऑन इश्यू लाने की तैयारी में

ब्लूमबर्ग की पिछले महीने आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अडानी ग्रुप अगले साल तक कम से 10 अरब डॉलर के नए कर्ज जुटाने पर काम कर रहा है

अपडेटेड Nov 23, 2022 पर 9:19 AM
Story continues below Advertisement
कंपनी ने मंगलवार को एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया था कि उसकी बोर्ड मीटिंग 25 नवंबर को होगी। इस मीटिंग में फंड जुटाने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एशिया के सबसे धनी कारोबारी की फ्लैगशिप फर्म अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) कम से कम 1.8 अरब डॉलर का फॉलो ऑन इश्यू लाने की तैयारी में है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, गौतम अडानी के मालिकाना हक वाली अडानी एंटरप्राइजेज अपने इस फॉलो ऑन इश्यू के लिए एडवाइजर्स से सलाह मशविरा कर रही है। कंपनी अगले साल फॉलो-ऑन इश्यू के तहत नए शेयर इश्यू कर सकती है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक दूसरे सूत्र ने बताया कि इस फॉलो-ऑन इश्यू के तहत 2.4 अरब डॉलर तक के शेयर जारी किए जा सकते हैं। जानकारों का कहना है कि इस इश्यू से कंपनी के शेयर होल्डर बेस में विविधता आएगी और निवेशकों के बीच कंपनी की विश्वसनीयता और स्वीकार्यता बढ़ेगी।

    कंपनी की मार्केट वैल्यू 56.3 अरब डॉलर के आसपास

    मामले की जानकारी रखने वाले एक और सूत्र ने कहा कि आने वाले 6 महीने में और रिसर्च फर्म अडानी इंटरप्राइजेज को अपने कवरेज में शामिल कर सकते हैं। बतातें चलें कि इस साल अब तक अडानी इंटरप्राजेज के शेयरों में करीब 136 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग की गणना के मुताबिक, कंपनी की मार्केट वैल्यू 56.3 अरब डॉलर के आसपास पहुंच गई है। वहीं इसी अवधि में BSE का सेंसेक्स सिर्फ 5.4 फीसदी बढ़ा है।


    फंड रेजिंग की साइज और इसके समय में बदलाव किया जा सकता है

    अडानी ग्रुप ने इसके पहले इसी साल कहा था कि कंपनी अपना फ्री फ्लोट बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी की इसी योजना के तहत यह फॉलो-ऑन इश्यू लाया जा रहा है। इस पर विचार विमर्श जारी है। इस फंड रेजिंग की साइज और इसके समय में बदलाव किया जा सकता है। इस खबर पर अडानी प्राइजेज ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। हालांकि कंपनी ने मंगलवार को एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया था कि उसकी बोर्ड मीटिंग 25 नवंबर को होगी। इस मीटिंग में फंड जुटाने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

    कंसोलिडेशन खत्म अब तेजी की बारी, बाजार दे रहा नए ब्रेकआउट के संकेत: अनुज सिंघल

    ब्लूमबर्ग की पिछले महीने आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अडानी ग्रुप अगले साल तक कम से 10 अरब डॉलर के नए कर्ज जुटाने पर काम कर रहा है। इस कर्ज के जरिए कंपनी ऊंची ब्याज दर पर पहले लिए गए अपने कर्ज की रिफाइनेंसिंग करेगी। इसके अलावा इससे कंपनी के नए प्रोजेक्ट पर आने वाले खर्च को पूरा किया जाएगा। मामले की जानकारी रखे वाले सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर वर्तमान तिमाही में ही प्रयास शुरू हो सकते हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।