आज भारतीय बाजारों के तेजी के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी 64 अंकों की बढ़त दिखा रहा है। ये भारतीय बाजारों के लिए भी एक अच्छा संकेत है। कल के कारोबार के बात करें तो Sensex कल 274 अंकों की बढ़त के साथ 61419 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 84 अंकों की बढ़त के साथ 18244 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर 18100 के आसपास सपोर्ट लेने के बाद एक बुलिश कैंडल बनाया। आज के लिए कैसा है मार्केट सेटअप और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे होगी कमाई? आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल की राय।
अनुज सिंघल की राय है कि बाजार अब नए ब्रेकआउट के संकेत दे रहा है। बाजार कंसोलिडेशन के दौर से गुजर चुका है। कल आखिरी घंटे की तेजी ब्रेकआउट दिखाती है। अब बाजार US फेड मिनट्स का अनुमान लगाएगा। ध्यान रखने की बात है कि कल एक्सपायरी है। कल अमेरिकी बाजार भी बंद रहेंगे। दुनिया भरके बाजारों को अब US में दरें बढ़ने की रफ्तार थमने की उम्मीद हैं। दिसंबर में फेड के 0.50 फीसदी दरें बढ़ाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अमेरिका में महंगाई के शिखर बनने के साफ संकेत मिल रहे हैं। डॉलर इंडेक्स 107.7 से घटकर 107 पर आ गया है।
निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने बढ़ते हुए 20 DMA पर बेस बनाया है। अब मौजूदा 20 DMA (18113) को थामना जरूरी है। इंट्राडे के लिए 10 DEMA (18234) पर नजर रखें। गैप अप के बाद लॉन्ग सौदों पर 18234 का SLरखें। कल के लॉन्ग सौदों में 18350 पर मुनाफावसूली करें। 18360 के ऊपर ही निफ्टी में नया ब्रेकआउट मिलेगा।
निफ्टी बैंक में क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा। बैंक निफ्टी में मुनाफावसूली के लिए 42623 अच्छा जोन है। निफ्टी बैंक का पिछला रिकॉर्ड हाई 42623 पर है। निफ्टी बैंक के 42300 स्ट्रैडल (straddle) में सबसे ज्यादा राइटिंग देखने को मिली है।
42300 कॉल और पुट का मिलाकर प्रीमियम 350 रुपए पर है। बैंक निफ्टी में 42650 के ऊपर ही बड़ा ब्रेकआउट मिलेगा। निफ्टी बैंक में 44000 का स्तर अब भी बाकी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।