ग्लोबल बाजारों से आज अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं। SGX NIFTY करीब 70 अंक ऊपर है। बाकी एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजार में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी थी। US में ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बाजार पर पॉजिटिव असर देखने को मिला है। DOW में कल 397 और NASDAQ में 150 अंक की तेजी रही। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 53 अंक की बढ़त के साथ 4003 पर बंद हुआ। उधर चीन में कोविड का कहर जारी है। एक दिन में कोविड के 27000 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इन सबके के बीच आज कैसी सह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 18310-18353 पर है। वहीं, दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 18401-18437/483 पर है। निफ्टी का पहला बेस जोन- 18241-18201 पर और बड़ा बेस जोन18166-18134 है। डाओ जोंस का 34000 पार करना अहम है। बुलिश फ्लैग का ब्रेकआउट भी देखने को मिला है। FIIs की कैश में बिकवाली को DIIs की खरीदारी ने पचा लिया है। F&O में FIIs की प्लेसमेंट काफी अच्छी है। जैसा कल बताया था 18213-18248 के ऊपर जाने पर ही माहौल सुधरेगा। 18200 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली है।18400-300 पर शॉर्ट कवरिंग आई है लेकिन OI अब भी ज्यादा है। निफ्टी के 18310 के ऊपर जाने पर ही खरीदारी करें, 18244 पर SL रखें। 18310 के ऊपर टिके तो 18353-401 तक भी जा सकते हैं। वहीं, 18200 के नीचे ही कमजोरी संभव है।
निफ्टी बैंक का पहला रजिस्टेंस जोन 42577-42720 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 42840-42960 है। इसका पहला बेस जोन 42308-42210 और बड़ा बेस जोन 42090-41910 है। इंडेक्स काफी मजबूत है। कल पूरे दिन थमने के बाद आखिरी घंटे की अच्छी तेजी देखने को मिली थी। 42000-42200-42300 पुट में अच्छी राइटिंग देखने को मिली है। 42500 कॉल में अब करीब 39 लाख का OI है। 42200-300 या फिर 42577 के ऊपर टिके तो ही खरीदें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।