Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
22 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 697.83 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 636.39 करोड़ रुपए की खरीदारी की
पिछले चार कारोबारी दिनों में कल यानी 22 नवंबर को बाजार पहली बार बढ़त के साथ बंद हुआ। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते कल के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। Sensex कल 274 अंकों की बढ़त के साथ 61419 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 84 अंकों की बढ़त के साथ 18244 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर 18100 के आसपास सपोर्ट लेने के बाद एक बुलिश कैंडल बनाया।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो इस पैटर्न से मार्केट में एक अपसाइड बाउंस के संकेत मिलते हैं। मंगलवार को निफ्टी 18100 के पास स्थित अहम क्लस्टर सपोर्ट से ऊपर की तरफ बढ़त दिखा। ये एक पॉजिटिव मूव है। लगता है कि निफ्टी की शॉर्ट-टर्म गिरावट पर लगाम लग गया है। इसमें निचले स्तरों के एक अच्छी तेजी की संभावना दिख रही है। अब यहां से आने वाली कोई तेजी निफ्टी को 18450 पर स्थित हाल के स्विंग हाई की तरफ ले जा सकती है। इस लेवल को हासिल करने को बाद निफ्टी 18600+ का लेवल भी हासिल करता दिख सकता है। अब निफ्टी के लिए 18100 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है।
कल दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100 index कल 0.5 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुआ था। वहीं, Smallcap 100 index 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल के कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ कमजोर रही थी। NSE पर कल 925 बढ़ने वाले शेयरों पर 1064 गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18167 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 18138 और 18090 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18262 फिर 18262 और 18291 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42376 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 42338 और 42276 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42499 फिर 42538 और 42599 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18300 की स्ट्राइक पर 1.06 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18400 पर सबसे ज्यादा 1 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 97.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18500 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 13.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18700 पर भी 1 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 19500 और फिर 18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
18200 की स्ट्राइक पर 92.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो नवंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18000 पर सबसे ज्यादा 85.46 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 59.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
18200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 47.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18000 पर भी 15.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 18100 पर 10.38 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18400 और फिर 17900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Torrent Pharma, Wipro, ICICI Bank, PFC और HDFC के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
22 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 697.83 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 636.39 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
23 नवंबर को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
44 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 44 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें L&T Infotech, Alkem Laboratories, JK Cement, Bank of Baroda और IRCTC के नाम शामिल हैं।
28 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें MRF, ONGC, ABB India, Ipca Laboratories और PVR के नाम शामिल हैं।
24 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Max Financial Services, Syngene International, Muthoot Finance, Aditya Birla Fashion and Retail और Navin Fluorine International के नाम शामिल हैं।
101 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Gujarat State Petronet, Escorts, Dr Lal PathLabs, Mindtree और Nifty Financial के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।