Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में चाहते हैं 26% तक रिटर्न तो इन तीन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

चीन से आने वाली निगेटिव खबरों और वोलैटिलिटी के बीच ग्लोबल मार्केट दायरे में दिख रहा है। अब बाजार की नजर FOMC की मीटिंग के मिनट पर लगी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2022 पर 10:25 AM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में चाहते हैं 26% तक रिटर्न तो इन तीन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
अब बाजार की नजर FOMC की मीटिंग के मिनट पर लगी हुई है। इनके अलावा संस्थागत खरीद, कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स की चाल बाजार की दिशा तय करने के लिए अहम फैक्टर होंगे

निफ्टी एक हल्की मुनाफवसूली के बाद अपने 20-डे मूविंग एवरेज से बाउंस बैक करता दिख रहा है। पुट कॉल रेशियो 0.8 के स्तर के नीचे फिसल गया है। इसके चलते 20-DMA के सपोर्ट सेवल से एक शॉर्ट कवरिंग रैली आती नजर आ सकती है। ऑप्शन डेटा पर नजर डालें तो 18300 कॉल ऑप्शन में सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में हमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है और निफ्टी हमें 18500 की तरफ जाता दिख सकता है। नीचे की तरफ अब पुट बेस शिफ्ट होकर 18200 के लेवल पर आ सकता है।

बैंक निफ्टी का आउटपरफार्मेंस जारी है। ये अपने 10-DMA को संभाले हुए है। ऊपर की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 42,500 पर इमीडिएट रजिस्टेंस दिख रहा है। बैंक निफ्टी इसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें 43000-43333 तक की रैली देखने को मिल सकती है।

चीन से आने वाली निगेटिव खबरों और वोलैटिलिटी के बीच ग्लोबल मार्केट दायरे में दिख रहा है। अब बाजार की नजर FOMC की मीटिंग के मिनट पर लगी हुई है। इनके अलावा संस्थागत खरीद, कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स की चाल बाजार की दिशा तय करने के लिए अहम फैक्टर होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें