Hot Stocks: GMM Pfaudler और सन फार्मा में शॉर्ट टर्म में मिलेगा बंपर मुनाफा, जानें ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

Sun Pharmaceutical में पिछले कारोबारी सत्र में मंदी के बाजार में भी भारी तेजी दिखी थी जिसकी वजह से इसमें बुलिश सेंटीमेंट्स मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 12:15 AM
GMM Pfaudler के स्टॉक का हालिया ब्रेकआउट शेयर के भाव को सपोर्ट कर रहा है और यह शेयर पिछले कुछ हफ्तों से हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन के साथ ऊपर बढ़ रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बैंक ऑफ इंग्लैंड के बॉन्ड खरीदने के फैसले से बाजार के सेंटिमेंट सुधरे हैं। हलांकि ऊपरी स्तरों से बाजार में दबाव बन रहा है। निफ्टी 17000 पार करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इस समय निफ्टी 16925 के आस-पास कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स में भी 250 प्वाइंट का उछाल देखने को मिला है।

    आज के बाजार में एक्सपर्ट विशाल वाघ ने अगले 2 से 3 हफ्तों के लिए दो स्टॉक्स सुझाये है। उनका मानना है कि इन दोनों में शॉर्ट टर्म में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

    GMM Pfaudler: Buy | LTP: Rs 1,903.35 | Stop-Loss: Rs 1,805 | Target: Rs 2,040 | Return: 7 percent


    एक लंबे कंसोलिडेशन के बाद स्टॉक ने “sideways channel” का ब्रेकआउट दिया है। वहीं स्टॉक ने 6 सितंबर, 2022 को 2,110 रुपये का दो साल का नया उच्च स्तर हिट किया है।

    स्टॉक का हालिया ब्रेकआउट इसके भाव को सपोर्ट कर रहा है। यह शेयर पिछले कुछ हफ्तों से हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन के साथ लगातार बढ़त दिखा रहा है।

    इसके अलावा एक डेली चार्ट पर स्टॉक के भाव में एक बुलिश फ्लैग पैटर्न बना है। इस समय ये 50 एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे इसमें एक निरंतर बुलिश ट्रेंड का संकेत मिल रहा है।

    एक्सपर्ट विशाल वाघ ने उपरोक्त टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए इसमें खरीदारी की राय होगी। इसमें 1880 रुपये के स्तर तक गिरावट होने पर भी खरीदारी की जा सकती है। इसमें 2,040 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसके सपोर्ट लेवल 1,805 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसके नीचे जाने पर इसमें बुलिश नजरिया खत्म हो जायेगा।

    Tiago EV लॉन्च करने से टाटा मोटर्स पर बुलिश हुए Jefferies और Nomura, किसने कितना दिया टारगेट प्राइस

    Sun Pharmaceutical Industries: Buy | LTP: Rs 917.85 | Stop-Loss: Rs 890 | Target: Rs 960 | Return: 5 percent

    लंबे बेयरिश ट्रेंड के बाद फार्मा इंडेक्स नीचे से रिकवर हो गया है। इसमें एक "फ्लैग एंड पोल" पैटर्न बना है। इससे फार्मा सेक्टर में तेजी का रुझान मजबूत होता नजर आ रहा है।

    पिछले कारोबारी सत्र में सन फार्मा ने मंदी के बाजार में भी भारी तेजी दिखाई थी। इससे इसमें बुलिश सेंटीमेंट्स मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। इसमें अच्छे वॉल्यूम के साथ बुलिश ब्रेकआउट नजर आया है। जिसकी वजह से स्टॉक में तेजी के रुझान जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।

    मार्केट एक्सपर्ट विशाल वाघ ने सन फार्मा में खरीदारी की राय दी है। उन्होंने कहा कि इसमें गिरावट आई तो भी 905 रुपये के लेवल तक खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 960 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें इसके सपोर्ट लेवल 890 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसके नीचे जाने पर इसमें बुलिश नजरिया खत्म हो जायेगा।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।