Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 10% तक रिटर्न तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

रूपक डे का कहना है कि जब तक निफ्टी 17,250 के ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट नहीं देता तब तक साइडवेज मोमेंटम देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी 17250 के ऊपर ब्रेकआउट देता है तो इसमें 17,500–17,600 का स्तर मुमकिन है। वहीं नीचे की तरफ इसमें 16,900 पर सपोर्ट बना हुआ है और इस लेवल पर बुल्स की मजबूत पकड़ बनी हुई है

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 9:59 PM
बैंक निफ्टी इंडेक्स में कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और बैंक निफ्टी 40,000 के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RUPAK DE 

    मार्च एफएंडओ एक्सपायरी के आखिरी दिन 29 मार्च को बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली। निफ्टी का क्रिटिकल शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज 50 DMA (डे मूविंग एवरेज - 17,571) इंडेक्स के मौजूदा वैल्यू से काफी ऊपर है। जब तक निफ्टी 17,250 के ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट नहीं देता तब तक साइडवेज मोमेंटम देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी 17250 के ऊपर ब्रेकआउट देता है तो इसमें 17,500–17,600 का स्तर मुमकिन है। वहीं नीचे की तरफ इसमें 16,900 पर सपोर्ट बना हुआ है और इस लेवल पर बुल्स की मजबूत पकड़ बनी हुई है। अगर निफ्टी 16900 के अपने सपोर्ट स्तर को नीचे की तरफ तोड़ता है तो इसमें और गिरावट आ सकती है।

    बैंक निफ्टी इंडेक्स में कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और बैंक निफ्टी 40,000 के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी में ब्रेकआउट की पुष्टि करने के लिए इंडेक्स को आगे आनेवाले कारोबारी सत्र में इस स्तर के ऊपर बने रहना होगा। जब तक बैंक निफ्टी 39,500 के ऊपरी स्तर को होल्ड करने में सक्षम रहता है तब तक इसमें गिरावट पर खरीदारी करने की रणनीति अपनानी चाहिए।

    LKP SECURITIES के रूपक डे की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई


    Indian Bank: Buy | LTP: Rs 291 | इंडियन बैंक में रूपक डे की 279 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 320 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। रूपक डे का मानना है कि इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। डेली चार्ट पर स्टॉक में स्ट्रॉग फोलिंग ट्रेड लाइन ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसके अलावा स्टॉक अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। साथ ही स्टॉक की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी भी देखने को मिली है। स्टॉक का मौजूदा सेटअप इसमें तेजी के संकेत दे रहा है। जो इसे 320 रुपये के स्तर की और ले जा सकता है।

    Sun Pharmaceutical Industries: Buy | LTP: Rs 992 | सन फार्मा में रुपक डे की 959 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1,060 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। हाल ही में स्टॉक अपने कंसोलिडेशन स्तर से बाहर निकला है जो इसमें तेजी के संकेत बताता है। RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) बुलिश क्रॉसओवर में है। स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर दिख रहा है। ऐसे में इस शेयर में शॉर्ट टर्म में और तेजी आ सकती है।

    Stock Market:बाजार में नहीं होगी आज कोई ट्रेडिंग, रामनवमी के अवसर पर बंद रहेंगे BSE, NSE

    Aditya Birla Fashion and Retail: Buy | LTP: Rs 211 | डेली चार्ट पर स्टॉक ने मॉर्निंग डोजी स्टार पैटर्न बनाया है जो इस स्टॉक में भारी उठापटक की संभावना को दर्शाता है। मोमेंटम ऑसिलेटर RSI एक बुलिश क्रॉसओवर में है और ओवरसोल्ड ज़ोन से बाहर आ सकता है। स्टॉक का मौजूदा सेटअप इसमें तेजी के संकेत दे रहा है। लिहाजा इस स्टॉक में 206 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 225 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में यह शेयर 7 फीसदी की छलांग लगा सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।