Get App

Hot Stocks : शॉर्ट टर्म में करनी है बंपर कमाई तो इन दो शेयरों पर रहे नजर, चमक सकती है किस्मत

Hot Stocks : बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि कल निफ्टी ने फाइनली 23,850 की दीवार पार कर ली। इसके साथ ही यह 10 और 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपर निकल गया। कल निफ्टी ने इंट्राडे सेशन में अपने 50 डे मूविंग एवरेज को भी रीगेन कर लिया। अब निफ्टी के लिए अगला टारगेट 24400 पर स्थित 100 डे मूविंग एवरेज होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2026 पर 10:48 AM
Hot Stocks : शॉर्ट टर्म में करनी है बंपर कमाई तो इन दो शेयरों पर रहे नजर, चमक सकती है किस्मत
Market View : मानस जायसवाल ने कहा कि बैंक निफ्टी अब 54,700 के ऊपर ट्रेड करता रहे हर डिप पर खरीदारी करें

Hot Stocks : मई की वायदा सीरीज की एक्सपायरी के दिन बाजार में फ्लैट कामकाज हो रहा है। निफ्टी 24,050 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी ने भी सारी बढ़त गंवा दी है। वहीं आज मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा है। स्मॉलकैप में भी रौनक है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 3 फीसदी फिसलकर 16 के करीब दिख रहा है। मेटल,केमिकल और IT शेयरों में आज हल्की खरीदारी आई है। ये तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब 0.50 फीसदी चले हैं। मेटल में 3 फीसदी की तेजी के साथ वेदांता वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही नाल्को और सेल भी 2 फीसदी चढ़े। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल,FMCG और फार्मा में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है।

निफ्टी व्यू

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि कल निफ्टी ने फाइनली 23,850 की दीवार पार कर ली। इसके साथ ही यह 10 और 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपर निकल गया। कल निफ्टी ने इंट्राडे सेशन में अपने 50 डे मूविंग एवरेज को भी रीगेन कर लिया। अब निफ्टी के लिए अगला टारगेट 24400 पर स्थित 100 डे मूविंग एवरेज होगा। इसको भी पार कर लेने पर यह 24650 के आसपास दिख रहे 200 मूविंग एवरेज को छूने की कोशिश कर सकता है। अब तक निफ्टी 50 डे और 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपर टिका रहेगा इसके 24800 और 24750 की और बढ़ने की संभावना कायम रहेगी। ये दोनों अहम एवरेज 23800-23750 की रेंज में हैं। ऐसे में कभी भी कोई डिप मिले तो निफ्टी में खरीदारी करें। स्टॉप लॉस आपको 23750 के नीचे लगाना है और टारगेट आपको 24400-24,600 के सेट करके चलने हैं।

बैंक निफ्टी व्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें