Market Trend : बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है। निफ्टी आज 24,000 पर खुला। सेंसेक्स में भी सुस्ती दिख रही है। फिलहाल 9.30 बजे के आसपास निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 24,030.10 पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 22 अंक यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 76,480 के आसपास कारोबार कर रहा है। मई सीरीज की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर करीब 4900 करोड़ रुपये की खरीदारी देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। एशियाई बाजारों में हल्का दबाव है। डाओ फ्यूचर्स में जोरदार तेजी आई है।
आज बाजार में कहां हो नजर?
ऐसे में आज बाजार में क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24082-24122 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24189-24219/24244 पर है। इसके लिए पहला बेस 23934-23977 पर और बड़ा बेस 23821-23861 पर है। कल निफ्टी में शानदार स्विंग रिकवरी दिखी, 24000 और 50DEMA के ऊपर क्लोजिंग हुई। FIIs ने कैश में खरीदा,इंडेक्स शॉर्ट कवर किया,एक्सपायरी पर नेट शॉर्ट घटकर 2.14 लाख पर आ गए। US फोर्स के सेल्फ डिफेंस स्ट्राइक की खबर से जियोपोलिटिकल टेंशन बढ़ा है। क्रूड और रुपए की चाल पर नजरें रहेंगी। एक्सपायरी सेटअप पर कैसा असर होगा काफी अहम होगा।
24200-24300 जोन में कॉल राइटर्स एक्टिव हैं। 24000-23900 जोन में मेगा पुट राइटिंग हुई है। अभी कोर टेक F&O सेटअप में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 24000-23977 काफी अहम बेस जोन है। आज एक्सपायरी के दिन गिरावट में खरीदारी की रणनीति काम कर सकती है। 24082-24122 पर पहली बाधा है। इसके ऊपर 24189-24219 तक रास्ता खुला है। ऊपर की तरफ दो बड़े थ्रेसहोल्ड जोन 24082-24122 और 24189-24219 हैं। जियोपोलिटिकल टेंशन या कच्चे तेल में तेजी बढ़ी तो 23977-23934 के नीचे तेज गिरावट संभव है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55531-55691 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55878-56021/56195 पर है। इसके लिए पहला बेस 54818-55090 पर और बड़ा बेस 54578-54678 पर है। कल सबसे दमदार स्विंग रिकवरी देखने को मिली। क्रूड गिरने पर इंडेक्स सबसे मजबूत रहा। 55500 कॉल से OI घटा,56000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग हुई। 55000 पर मजबूत पुट प्लेसमेंट है। 50DEMA भी 55300-55200 के बीच है। जियोपोलिटिकल फ्रंट पर नजर रखनी जरूरी है। फिलहाल मार्केट स्टेटस को (यथास्थिति) मान रहा है। F&O और टेक्निकल सेटअप अब भी पॉजिटिव हैं। सीमित गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम कर सकती है। ऊपर की तरफ 55531 पर पहली बाधा है, इसके ऊपर 55691-55878-56021 संभव है। अगर 54818 के नीचे ब्रेकडाउन आया तो बड़ी गिरावट की आशंका है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनको आज BAJFINANCE और BSE में कमाई के मौके दिख रहे हैं। BAJFINANCE में इनकी 944 रुपए के आसपास, 932 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 967 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, BSE में इनकी 4300 रुपए के आसपास, 4242 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 4401 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।