KUNAL SHAH

KUNAL SHAH
Hot Stocks: निफ्टी इंडेक्स में निचले स्तरों से कुछ खरीदारी देखने को मिली है। कल के कारोबार में निफ्टी 17400 की बाधा पार करने में कामयाब रहा। इस लेवल पर काफी बड़ी मात्रा में काल राइटिंग देखने को मिली है। बाजार का मूल रुझान कमजोरी का ही है। हालांकि भारतीय बाजारों में इस समय काफी बिकवाली हो चुकी है ओर ये ओवरशोल्ड दिख रहा है। ऐसे में अगर निफ्टी 17400 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहका है तो फिर इसमें एक पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है। वहीं, अगर निफ्टी 17500 का स्तर पार करने में कामयाब नहीं रहता तो फिर इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है।
बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो 1 मार्च को डेली चार्ट पर कंसोलीडेशन ब्रेकआउट के बाद बैंक निफ्टी पूरे दिन पॉजिटिव जोन में रहा। इसके साथ ही मोमेंटम ऑक्सीलेटर RSI (relative strength index) भी बुलिश क्रॉसओवर दे रहा है। डेली आरएसआई पर एक डबल बॉटम फॉर्मेशन बैंकिंग स्पेस के लिए पॉजिटिव संकेत है। ऊपर की तरफ बैंक निफ्टी हमें 41000 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 40400 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Power Finance Corporation: Buy | LTP: Rs 149 | पावर फाइनेंस में कुणाल शाह की 144 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 155-160 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। कुणाल का मानना है कि अगले 2-3 हफ्तों में ये स्टॉक 7 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। इस स्टॉक में सिमेट्रिकल ट्राइएंगल पैटर्न से ब्रेकआउट देखने को मिला है। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई भी पॉजिटिल क्रॉसओवर दे रहा है। इससे स्टॉक में तेजी आने के संकेत दिख रहे हैं।
Indiabulls Housing Finance: Buy | LTP: Rs 104 | इंडियाबुल्स हाउसिंग में भी कुणाल शाह की खरीदारी की सलाह है। कुणाल का कहना है कि इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर डाउनवर्ड कंसोलीडेशन देखने को मिला है जो स्टॉक के लिए पॉजिटिव है। इसके अलावा स्टॉक में डेली चार्ट पर RSI बुलिश क्रॉसओवर दे रहा है। ऐसे में शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में तेजी आने की उम्मीद दिख रही है। कुणाल का कहना है कि इंडियाबुल्स हाउसिंग में 102 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 108-112 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जानी चाहिए। 2-3 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न आसानी से मिल सकता है।
Indian Energy Exchange: Buy | LTP: Rs 147 | कुणाल शाह का कहना है कि इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने वॉल्यूम में तेज बढ़त के साथ एक पोल एंड फ्लैग पैटर्न से ब्रेक आउट दिया है। मोमेंटम इंडीकेटर्स मजबूत बाइंग जोन में दिख रहे हैं। ये स्टॉक में मजबूती कायम रहने का संकेत है। इसके अलावा ये स्टॉक अपना 20-day एसएमए लेवल पार कर गया है। ये लेव पर नीचे की तरफ इस स्टॉक के लिए सपोर्ट बन गया है। ऐसे में कुणाल की इस स्टॉक में 142 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 154-158 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। कुणाल का मानना है कि 2-3 हफ्तों में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज 7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।