Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना है डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर रहे नजर

Hot Stocks:FIIs ने पिछले कुछ महीनों में भारी बिकवाली की है। ऐसे में इंडेक्स फ्यूचर्स में इनका लॉन्ग-टू-शॉर्ट रेशियो 0.12 को निचले स्तर पर पहुंच गया है जो पहुत ही ज्यादा ओवरशोल्ड है। 16800-16850 को जोन में काफी अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए इस जोन में काफी मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। अब निफ्टी शॉर्ट टर्म में 17500-17600 की तरफ जाता दिख सकता है। ऐसे में इस उछाल को पोजीशन हल्का करने के लिए इस्तेमाल करने की सलाह होगी

अपडेटेड Mar 22, 2023 पर 3:18 PM
इंडेक्स चार्टस पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम फॉर्मेशन बनाते दिख रहे हैं। ये लंबी अवधि के नजरिए से एक बियरिश ट्रेंड का संकेत है। हालांकि शॉर्ट टर्म में बाजार में किसी पुल बैक रैली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks: 20 मार्च को निफ्टी दो दिनों की तेजी गवां कर लाल निशान में बंद हुआ। हालांकि दोपहर के बाद के कारोबार में तेज रिकवरी देखने को मिली थी जिसके चलते निफ्टी निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी लेकर बंद हुआ था। कल ब्रॉडर मार्केट में बेंच मार्क की तुलना में ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर दो डोजी बनाने के बाद एक बुलिश हैमर बनाया था। ये बाजार में एक उछाल की संभावना बनने का संकेत है। चूंकि किसी भी बियर मार्केट में बीच-बीच में पुलबैक की संभावना रहती है ऐसे में भारतीय बाजार भी एक पुल बैक देते दिख सकते हैं। निफ्टी दिसंबर 2022 के 18887 के ऑल टाइम हाई से अब तक लगभग 11 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है।

    इंडेक्स चार्टस पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम फॉर्मेशन बनाते दिख रहे हैं। ये लंबी अवधि के नजरिए से एक बियरिश ट्रेंड का संकेत है। हालांकि शॉर्ट टर्म में बाजार में किसी पुल बैक रैली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से बाजार में तेजड़ियों और मंदडियों को बीच भारी खींचतान देखने को मिली है।

    FIIs ने पिछले कुछ महीनों में भारी बिकवाली की है। ऐसे में इंडेक्स फ्यूचर्स में इनका लॉन्ग-टू-शॉर्ट रेशियो 0.12 को निचले स्तर पर पहुंच गया है जो बहुत ही ज्यादा ओवरशोल्ड है। 16800-16850 के जोन में काफी अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए इस जोन में काफी मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। अब निफ्टी शॉर्ट टर्म में 17500-17600 की तरफ जाता दिख सकता है। ऐसे में इस उछाल को पोजीशन हल्का करने के लिए इस्तेमाल करने की सलाह होगी। वहीं, अगर निफ्टी 16800 के नीचे फिसल जाता है तो इस पुलबैक की उम्मीद पर पानी फिर जाएगा।


    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय राजानी की टॉप पिक्स जो 2-3 हफ्ते में ही करा सकती हैं डबल डिजिट कमाई

    Manappuram Finance: Buy | LTP: Rs 113 | विनय राजानी की मन्नापुरम फाइनेंश में 107 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 123-135 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ये स्टॉक 2-3 हफ्ते में ही 19 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ये स्टॉक डेली चार्ट पर एक बुलिश इन्वर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न में है। स्टॉक अपने 50, 100 और 200-DMA (days moving average)के ऊपर है। ये स्टॉक में सभी टाइम फ्रेम पर तेजी कायम रहने का संकेत है। इसके अलावा शॉर्ट से मीडियम टर्म चार्ट पर RSI (relative strength index) और DMI (directional movement index) जैसे इंडीकेटर्स पर तेजी के संकेत दे रहे हैं।

    Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

    Indian Oil Corporation: Buy | LTP: 80.60 | इस स्टॉक में विनय की 77 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 85-89 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ये स्टॉक 2-3 हफ्ते में ही 10 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ये स्टॉक भी अपने 50, 100 और 200-DMA (days moving average)के ऊपर है। ये स्टॉक में सभी टाइम फ्रेम पर तेजी कायम रहने का संकेत है। कीमतों में बढ़त के साथ वॉल्यूम में आई बढ़त भी एक अच्छा संकेत है।

    Zensar Technologies: Buy | LTP: Rs 270 | डेली चार्ट पर इस स्टॉक में एक फ्लैग पैटर्न ब्रेक आउट की उम्मीद दिख रही है। तेज उछाल के बाद शेयर की कीमत में अच्छा करेक्शन देखा गया है। शॉर्ट टर्म चार्ट्स पर आईटी सेक्टर भी ओवरसोल्ड जोन में पहुंच गया है। शॉर्ट टर्म चार्ट्स पर DMI इंडिकेटर बुलिश दिख रहा है। डोली चार्ट पर RSI (relative strength index) भी पॉजिटिव क्रॉसओवर दे रहा है। इसके अलावा स्टॉक 50, 100 और 200 DMA को ऊपर दिख रहा है। ये एक पॉजिटिव संकेत है। ऐसे में इस स्टॉक में 255 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 302 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ये स्टॉक 2-3 हफ्ते में ही 12 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।