Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News: क्रेडिट सुइस को बचाने के लिए हुई डील के बाद सोमवार को अमेरिकी शेयरों में तेजी देखने को मिली। इसके साथ फाइनेंशियल सिस्टम में विश्वास बढ़ाने के केंद्रीय बैंक के प्रयासों ने भी निवेशकों को राहत दी। इसके अलावा बाजार को ऐसा लग रहा है कि इस सप्ताह फेडरल रिजर्व अपनी दरों में बढ़त को विराम देता नजर आ सकता है। इन सब वजहों से बाजार का मूड कुछ सुधरता दिखा है

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 9:31 AM
Stock Market: 21 मार्च को NSE पर 2 स्टॉक Biocon और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं।

Stock Market News- आज के कारोबार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे हैं। SGX Nifty 84 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स 17109 के स्तर के आसपास दिख रहा है। ऐसे में आज भारतीय बाजारों के भी तेजी के साथ खुलने की उम्मीद है। कल के कारोबार केबीत करें तो Sensex 361 अंकों की गिरावट के साथ 57629 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 112 अंकों की गिरावट के साथ 16988 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16870 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 16814 और 16723 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17052 फिर 17108 और 17199 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


एक साल के हाई से फिसला सोना

सोमवार के भारी उतार-चढ़ाव के बीच गोल्ड की कीमतें अपने एक साल के हाई से फिसलता दिखा। सोने का हाजिर भाव 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 1,972.19 डॉलर पर दिख रहा है। वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1976.80 डॉलर पर दिख रहा है।

जीडीपी 7% की दर से बढ़ेगी, घटेगी महंगाई: फिनमिन रिपोर्ट

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वित्त वर्ष 23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जबकि खुदरा महंगाई थोक महंगाई के अनुरूप ही रहोगी जो जनवरी में 25 महीने के निचले स्तर पर आ गई थी।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को मई महीने का ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 82 सेंट यानी 1.1 फीसदी की बढ़त के साथ 73.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, नायमेक्स क्रूड (WTI) का अप्रैल फ्यूचर्स 90 सेंट यानी 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 67.64 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ था।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एनपीए दिसंबर 2022 में घटकर 5.53% रहा: वित्त मंत्रालय

सरकार ने 20 मार्च को आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार द्वारा संचालित बैंकों के एनपीए मार्च 2018 में 14.6 प्रतिशत के शिखर से घटकर दिसंबर 2022 में 5.53 प्रतिशत पर रहा है। वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने संसद में कहा, "सरकार ने एनपीए को पारदर्शी रूप से पहचानने उसका निपटान और वसूली करने, सरकारी बैंकों के पुनर्पूंजीकरण (Recapitalising) और पूरे फाइनेंशियल इकोसिस्टम में सुधार के लिए एक व्यापक 4आर रणनीति लागू की है।" उन्होंने ये भी कहा कि सभी सरकारी बैंक वित्त वर्ष 2021-22 में 66,543 करोड़ रुपए के कुल लाभ में रहे हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 के पहले 9 महीनों में सरकारी बैंकों का कुल लाभ 70,167 करोड़ रुपए रहा है।

अमेरिकी बाजार

क्रेडिट सुइस को बचाने के लिए हुई डील के बाद सोमवार को अमेरिकी शेयरों में तेजी देखने को मिली। इसके साथ फाइनेंशियल सिस्टम में विश्वास बढ़ाने के केंद्रीय बैंक के प्रयासों ने भी निवेशकों को राहत दी। इसके अलावा बाजार को ऐसा लग रहा है कि इस सप्ताह फेडरल रिजर्व अपनी दरों में बढ़त को विराम देता नजर आ सकता है। इन सब वजहों से बाजार का मूड कुछ सुधरता दिखा है।

सोमवार को डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 382.6 अंक या 1.2 प्रतिशत बढ़कर 32,244.58 पर, एसएंडपी 500 34.93 अंक या 0.89 प्रतिशत बढ़कर 3,951.57 पर और नैस्डैक कंपोजिट 45.03 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 11,675.54 पर बंद हुआ।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

एशियाई बाजार

बैंकिंग संकट को हल्के पड़ने को संकेत के साथ ही अमेरिकी बाजारों में सुधार होता दिखा है। इसका असर एशिया पैसेफिक के बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रलियन इंडेक्स S&P/ASX 200 में 1.07 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.73 फीसदी की तेजी है। जबकि जापानी बाजार आज बंद है।

FII और DII आंकड़े

20 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2545.87 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2876.64 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

21 मार्च को NSE पर 2 स्टॉक Biocon और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।