Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: गुरुवार और शुक्रवार को डोजी पैटर्न के फॉर्मेशन के बाद निफ्टी एक हैमर जैसा कैंडलिस्टिक पैटर्न बना रहा है जो इस बात का संकेत है कि बाजार 16800 को आसपास एक बेस बना रहा है। ऐसे में बाजार में हमें शॉर्ट टर्म में एक उछाल देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी 17150 ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर इस में एक शॉर्ट टर्म बॉटम पैटर्न की पुष्टि होगी

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 8:33 AM
Trade setup:20 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2545.87 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2876.64 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup:20 मार्च को बाजार अपने पिछले दिन की सारी बढ़त गवांते हुए 0.6 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि इसमें दिन के लो से करीब 1 फीसदी की रिकवरी देखने को मिली थी। एफएमसीजी को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के चलते सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे।अमेरिका और यूरोप में फैले बैंकिंग संकट ने बाजार का मूड खराब कर रखा है। सेंसेक्स 361अंकों की गिरावट को साथ 57629 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 112 अंकों की गिरावट के साथ 16988 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। ये एक हैमर जैसा पैटर्न होता है। इसको एक बुलिश रिवर्सल (तेजी लौटने का संकेत) पैटर्न माना जाता है।

एचडीएफसी सिक्टोरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार को डोजी पैटर्न के फॉर्मेशन के बाद निफ्टी एक हैमर जैसा कैंडलिस्टिक पैटर्न बना रहा है जो इस बात का संकेत है कि बाजार 16800 को आसपास एक बेस बना रहा है। ऐसे में बाजार में हमें शॉर्ट टर्म में एक उछाल देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी 17150 ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर इस में एक शॉर्ट टर्म बॉटम पैटर्न की पुष्टि होगी।


20 मार्च यानी कल के कारोबार में दिग्गजों की तुलना में छोटे- मझोले शेयरों में ज्यादा दबाव देखने को मिला था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स करीब 1 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वहीं, वोलैटिलिटी मापने वाला इंडेक्स इंडिया विक्स भी 8.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16 के स्तर के ऊपर जाता दिखा था। ये बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16870 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 16814 और 16723 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17052 फिर 17108 और 17199 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39054 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 38920 और 38702 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39490 फिर 39624 और 39842 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17200 की स्ट्राइक पर 76.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 27.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 16900 की स्ट्राइक पर 44.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 16900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 15.37 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें HDFC AMC, PVR, ICICI Lombard General Insurance, MCX India और Crompton Greaves Consumer Electricals के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

16 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 16 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें BPCL, Godrej Consumer Products, Page Industries, Siemens और Glenmark Pharma के नाम शामिल हैं।

63 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 63 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें M&M Financial Services, Bosch, Aurobindo Pharma, Zydus Life Sciences और ONGC के नाम शामिल हैं।

95 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 95 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें GAIL India, India Cements, Ramco Cements, HDFC AMC और Voltas के नाम शामिल हैं।

Buzzing Stocks: अल्ट्राटेक सीमेंट और डालमिया भारत हैं इन विदेशी ब्रोकरेज फर्मों के पसंदीदा शेयर, जानें कारण

19 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 19 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Navin Fluorine International, Dixon Technologies, Muthoot Finance, Hindustan Unilever, और Abbott India के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

20 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2545.87 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2876.64 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

21 मार्च को NSE पर 2 स्टॉक Biocon और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।