Buzzing Stocks: अल्ट्राटेक सीमेंट और डालमिया भारत हैं इन विदेशी ब्रोकरेज फर्मों के पसंदीदा शेयर, जानें कारण

विदेशी ब्रोकरेज फर्म्स भारतीय सीमेंट कंपनियों पर दांव लगा रहे हैं। एनर्जी की घटती कीमतें और चुनावी साल के चलते उन्हें सीमेंट की बिक्री में उछाल आने की उम्मीद है। जेफरीज (Jefferies) ने कहा कि ग्लोबल लेवर पर एनर्जी की घटती कीमतों का भारतीय सीमेंट सेक्टर को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 9:21 PM
CLSA ने ये भी चेताया कि मौजूदा वैल्यूएशन पर री-रेटिंग के लिए सीमित गुंजाइश है

विदेशी ब्रोकरेज फर्म्स भारतीय सीमेंट कंपनियों पर दांव लगा रहे हैं। एनर्जी की गिरती कीमतें और चुनावी साल के चलते उन्हें सीमेंट की बिक्री में उछाल आने की उम्मीद है। जेफरीज (Jefferies) ने अपने क्लाइंट्स को भेजे एक नोट में कहा, "कोयल की कीमतों में सालाना आधार पर 35 से 60 फीसदी की गिरावट आई है। ग्लोबल लेवर पर एनर्जी की इस घटती कीमतों का भारतीय सीमेंट सेक्टर को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। अगर यह रुझान बना रहता है, तो वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही से ये लाभ दिखना शुरू हो जाएगा।" ब्रोकरेज फर्म उन कंपनियों को पसंद करती है, जिनके पास बिक्री के मामले में इंडस्ट्री से बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता होती है।

ब्रोजरेज ने कहा कि अधिक-लागत वाली फ्यूस इनवेंट्री के चलते दिसंबर तिमाही तक सीमेंट कंपनियों पर एनर्जी की हाजिर कीमतों में कमी का मामूली या कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन मार्च तिमाही से उन्हें इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और वित्त वर्ष 2024 से इसमें तेजी आ जाएगी।

कुछ एनालिस्ट्स ने बताया है कि सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी साल के अंत में अपने वॉल्यूम लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंपनियों के साथ नहीं हो सकती है, और लागत अनुकूलन या बचत बेहतर प्रदर्शन की कुंजी है।


कुछ एनालिस्ट्स ने बताया है किकंपनियां अपने सालाना लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दे रही है। ऐसे में अभी सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। हालांकि लागत को कम करना या बचत ही बेहतर प्रदर्शन की चाबी है।

यह भी पढ़ें- Stock Market: शेयर बाजार में कोहराम जारी, निवेशकों के 8 दिन में 11 लाख करोड़ रुपये डूबे

Jefferies ने कहा क चुनाव से पहले सरकारों की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ा है। इसके चलते मांग मजबूत हुई है और कंपनियां इसे अपनी बिक्री बढ़ाने के मौके पर देख रही है। क्योंकि यूटिलाइजेशन बेहतर होने के बावजूद अभी भी उनके पास उत्पादन की अतिरिक्त क्षमता बनी हुई है।

ब्रोकरेज ने कहा, "हमने पहले भी यह देख चुके हैं कि मांग मजबूत होने पर कंपनियां बिक्री बढ़ाने पर जोर देती है और वे यूटिलाइजेशन बेहकर होने के बावजूद कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला नहीं लेती है।"

Jefferies ने अल्ट्राटेक सीमेंट, डालमिया भारत और जेके सीमेंट को सीमेंट सेक्टर में अपने पसंदीदा शेयर बताया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि क्षमता विस्तार की मजबूत योजना को देखते हुए ये तीनों कंपनियां कमाई के मामले में इंडस्ट्री से बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

CLSA का क्या है कहना?

इस बीच ब्रोकरेज फर्म (CLSA) ने भी अल्ट्राटेक सीमेंट और डालमिया भारत को सीमेंट सेक्टर में अपना पसंदीदा दांव बताया है। ब्रोकरेज ने कहा कि अगली कुछ तिमाहियों के दौरान सीमेंट सेक्टर में कई चीजों से गतिविधांय बढ़ सकती है और कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को वापस लिए जाने के फैसले को नकारात्मक के रूप में नहीं देखता है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ने चेताया है कि मौजूदा वैल्यूएशन पर री-रेटिंग के लिए सीमित गुंजाइश है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।