Hot Stocks: 20 मार्च को निफ्टी दो दिनों की तेजी गवां कर लाल निशान में बंद हुआ। हालांकि दोपहर के बाद के कारोबार में तेज रिकवरी देखने को मिली थी जिसके चलते निफ्टी निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी लेकर बंद हुआ था। कल ब्रॉडर मार्केट में बेंच मार्क की तुलना में ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर दो डोजी बनाने के बाद एक बुलिश हैमर बनाया था। ये बाजार में एक उछाल की संभावना बनने का संकेत है। चूंकि किसी भी बियर मार्केट में बीच-बीच में पुलबैक की संभावना रहती है ऐसे में भारतीय बाजार भी एक पुल बैक देते दिख सकते हैं। निफ्टी दिसंबर 2022 के 18887 के ऑल टाइम हाई से अब तक लगभग 11 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है।
