Nandish Shah |HDFC SECURITIES
Nandish Shah |HDFC SECURITIES
Hot Stocks: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बावजूद कल लगातार दूसरे दिन निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में यह 100 अंक टूटकर 17845 के स्तर पर बंद हुआ। 18134 के स्तर पर स्थिति हाल के स्विंग हाई से निफ्टी में सिर्फ 3 कारोबारी सत्रों में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी का पोजीशनल ट्रेंड तब तक पॉजिटिव बना रहेगा। जब तक यह 200- डे EMA के ऊपर बना रहेगा। वर्तमान में 17500 पर स्थित निफ्टी के 200 -डे EMA के आसपास पिछले कुछ डेली कैंडल्स में लॉन्ग लोअर शैडो बनता दिखा है। जो इन स्तरों के आसपास निफ्टी के लिए मजबूत आधार बनने का संकेत है। नीचे की तरफ इसके टूटने की संभावना काफी कम दिख रही है।
निफ्टी ऑप्शंस पर नजर डालें तो 17600-17800 के स्तरों पर पुट राइटिंग देखने को मिली है। इंडेक्स फ्यूचर में विदेशी संस्थागत निवेशकों का लॉन्ग और शॉर्ट रेशियो 0.30 के ओवर सोल्ड लेवल पर स्थित है। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि यहां से FII शॉर्ट कवरिंग के मूड में आ सकते हैं। ऐसे में नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17600 पर तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है। 17600 पर स्टॉपलॉस लगाकर निफ्टी में खरीदारी करने की सलाह होगी।
ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18000-18035 पर पहली बाधा नजर आ रही है। अगर निफ्टी यह बाधा पार करने में कामयाब रहता है तो इसमें और तेजी आ सकती है। ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो मिड और स्मॉल कैप अभी भी दायरे में घूमते नजर आ रहे हैं। इनके ओवरऑल पॉजिटिव चार्ट पैटर्न को देखने पर लगता है कि जल्द ही छोटे-मझोले शेयरों में तेजी आ सकती है। ऐसे में वर्तमान में चल रहा कंसोलिडेशन छोटे-मझोले शेयरों में गिरावट पर खरीद के मौके दे रहा है।
नंदीश शाह के तीन पसंदीदा शेयर जो 3-4 हफ्तों में करा सकते हैं डबल डिजिट कमाई
S Chand and Company:Buy | LTP: Rs 181| नंदीश शाह का कहना है कि यह स्टॉक जब तक अपने 5 और 20 डे EMA से ऊपर बना हुआ है तब तक इसमें तेजी के संकेत कायम हैं। इस स्टॉक में 168 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 195-204 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये शेयर 13 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
Control Print:Buy| LTP: Rs 463 | इस स्टॉक का प्राइमरी ट्रेंड भी पॉजिटिव बना हुआ है। यह अपने 200 डे EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है। RSI इंडीकेटर भी वीकली चार्ट पर 50 के ऊपर बना हुआ है। जो स्टॉक में तेजी आने का संकेत है। इस स्टॉक में 430 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 500-520 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये शेयर 12 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
Indraprastha Gas:Buy | LTP: Rs 436 | यह स्टॉक वीकली चार्ट पर बुलिश हाएर टॉप हाएर बॉटम पैटर्न बना रहा है। इसके अलावा मोमेंटम इंडीकेटर और ऑक्सीलेटर भी इस स्टॉक में मजबूती के संकेत दे रहे हैं। नंदीश की राय है कि इस स्टॉक में 420 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 458-471रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये शेयर 8 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।