Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन शेयरों से हरगिज न चूके नजर

Hot Stocks: 17600-17800 के स्तरों पर पुट राइटिंग देखने को मिली है। इंडेक्स फ्यूचर में विदेशी संस्थागत निवेशकों का लॉन्ग और शॉर्ट रेशियो 0.30 के ओवर सोल्ड लेवल पर स्थित है। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि यहां से FII शॉर्ट कवरिंग के मूड में आ सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2023 पर 9:50 AM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन शेयरों से हरगिज न चूके नजर
Hot Stocks:नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17600 पर तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है। 17600 पर स्टॉपलॉस लगाकर निफ्टी में खरीदारी करने की सलाह होगी

Nandish Shah |HDFC SECURITIES

Hot Stocks: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बावजूद कल लगातार दूसरे दिन निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में यह 100 अंक टूटकर 17845 के स्तर पर बंद हुआ। 18134 के स्तर पर स्थिति हाल के स्विंग हाई से निफ्टी में सिर्फ 3 कारोबारी सत्रों में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी का पोजीशनल ट्रेंड तब तक पॉजिटिव बना रहेगा। जब तक यह 200- डे EMA के ऊपर बना रहेगा। वर्तमान में 17500 पर स्थित निफ्टी के 200 -डे EMA के आसपास पिछले कुछ डेली कैंडल्स में लॉन्ग लोअर शैडो बनता दिखा है। जो इन स्तरों के आसपास निफ्टी के लिए मजबूत आधार बनने का संकेत है। नीचे की तरफ इसके टूटने की संभावना काफी कम दिख रही है।

निफ्टी ऑप्शंस पर नजर डालें तो 17600-17800 के स्तरों पर पुट राइटिंग देखने को मिली है। इंडेक्स फ्यूचर में विदेशी संस्थागत निवेशकों का लॉन्ग और शॉर्ट रेशियो 0.30 के ओवर सोल्ड लेवल पर स्थित है। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि यहां से FII शॉर्ट कवरिंग के मूड में आ सकते हैं। ऐसे में नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17600 पर तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है। 17600 पर स्टॉपलॉस लगाकर निफ्टी में खरीदारी करने की सलाह होगी।

ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18000-18035 पर पहली बाधा नजर आ रही है। अगर निफ्टी यह बाधा पार करने में कामयाब रहता है तो इसमें और तेजी आ सकती है। ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो मिड और स्मॉल कैप अभी भी दायरे में घूमते नजर आ रहे हैं। इनके ओवरऑल पॉजिटिव चार्ट पैटर्न को देखने पर लगता है कि जल्द ही छोटे-मझोले शेयरों में तेजी आ सकती है। ऐसे में वर्तमान में चल रहा कंसोलिडेशन छोटे-मझोले शेयरों में गिरावट पर खरीद के मौके दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें