RUPAK DE

RUPAK DE
Hot Stocks: आरबीआई के रेपो रेट के ऐलान और उसके आगे के गाइडेंस के बीच निफ्टी में वोलैटिलिटी देखने को मिली है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की कमेंट्री के बाद कल के कारोबार में निफ्टी 17800 के रजिस्टेंस के ऊपर जाता दिखा। डेली चार्ट पर कंसोलीडेशन के दो कैंडल के बाद एक ग्रीन कैंडल बनती दिखी है। इसके अलावा निफ्टी शॉर्ट टर्म और नियर टर्म दोनों ही मूविंग एवरेज के ऊपर दिख रहा है। RSI (relative strength index) इंडीकेटर भी बढ़त के साथ बुलिश क्रॉसओवर दे रहा है।
बड़े स्केल पर देखें तो निफ्टी एक फॉलिंग चैनल में घूम रहा है। हालांकि ये इस चैनल के ऊपरी झोर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। नियर टर्म में निफ्टी का ट्रेंड पॉजिटिव रह सकता है। आगे निफ्टी हमें 18000 की तरफ जाता दिख सकता है। अगर निफ्टी 18000 की बाधा पार करते हुए मजबूती दिखाता है तो फिर इसमें हमें 18350-18400 का स्तर दिख सकता है। वहीं, नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17,650 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।
LKP SECURITIES के रूपक डे की 3 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Poonawalla Fincorp: रूपक डे की राय है कि इस स्टॉक में 289 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 330 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में ये शेयर 10 फीसदी रिटर्न दे सकता है। वर्तमान में ये शेयर 301 रुपए के आसपास है। डेली चार्ट पर इस शेयर ने एक डाउनवर्ड कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है जो इस शेयर में और तेजी आने के संकेत हैं। इसके अलावा ये शेयर अपने सभी अहम नियर टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर दिख रहा है। ये भी अच्छे संकेत हैं।
Mahanagar Gas: एमजीएल में भी रूपक डे की खऱीदारी की राय है। उनका कहना कि एस शेयर ने एक संक्षिप्त कंसोलीडेशन फेज के बाद ब्रेकआउट दिया है। इसके साथ ही इसके वॉल्यूम में भी बढ़त देखने को मिली है। इसके मोमेंटम इंडीकेटर भी मजबूत बाइंग जोन में दिख रहे हैं। ये इस स्टॉक में मजबूती कायम रहने का संकेत है। एमजीएल में रूपक डे की 870 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 960 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका मानना है कि इस शेयर में 2-3 हफ्ते में 6 फीसदी रिटर्न आसानी से मिल सकता है।
Intellect Design Arena: इंटेलेक्ट डिजाइन में रूपक डे की 444 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 485 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। उनका मानना है की शॉर्ट टर्म में ये शेयर 5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। डेली टाइम फ्रेम पर इस स्टॉक ने कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है जो इसमें अभी और तेजी आने के संकेत दे रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।