बड़े बैंकों में अब थकान के संकेत, ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर 41800 के SLके साथ बैंक निफ्टी बेचें: अनुज सिंघल

निफ्टी में 18000 तक कोई खास कॉल राइटिंग नहीं है। ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर 17950 के SL के साथ बेचें। 17750 पर शॉर्ट सौदों में मुनाफावसूली करें। 17700-17750 जोन में निफ्टी में खरीदें। SL- 17650 रखें

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 8:59 AM
निफ्टी बैंक अहम मूविंग एवरेज के बीच में है। 41356 पर स्थित 10 DEMA और 41647 पर स्थित 20 DEMA निफ्टी बैंक के अहम स्तर हैं। बड़े बैंकों में अब थकान के संकेत दिख रहे हैं

SGX Nifty की चाल से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार आज हरे निशान में खुलेंगे। SGX Nifty 23 अंको की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। कल के कारोबार की बात करें तो Sensex 378 अकों की तेजी लेकर 60664 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 150 अंकों की तेजी के साथ 17872 के स्तर पर बंद हुआ था। आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति, आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की राय

एक्सपायरी का दिन अहम 

अनुज सिंघल का कहना है कि आज एक्सपायरी की अहम दिन है। निफ्टी कल 17850 के अहम स्तर के ऊपर बंद हुआ था। आज अगर निफ्टी 17892 के ऊपर बंद हुआ तो higher high कन्फर्म होगा। वीकली एक्सपायरी होने की वजह से आज भारी उतार-चढ़ाव संभव है। MSCI स्टेटमेंट के बाद अडानी ग्रुप शेयरों पर असर देखना होगा। बैंक निफ्टी अडानी के असर से उबरने में कामयाब रहा है। ग्लोबल संकेत मिलेजुले है। गूगल की वजह से नैस्डेक गिरा है।


Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

ग्लोबल संकेत: भारत पर असर

फेड गवनर्स ने ऊंची दरों के बारे में बात की है। गूगल अपने AI चैटबॉट के इवेंट के बाद गिर गया। डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड यील्ड से अभी चिंता नहीं है। बाजार नैस्डैक को संदेह का लाभ दे सकता है। कल मेटल इंडेक्स ने बाउंस लिया है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी 20 DMA और 20 DEMA पर बंद हुआ है। पिछली बार भी निफ्टी 20 DMA पर मजबूती से रुका था। 20 DMA पर रुकना काफी दमदार कॉन्सेप्ट है। पिछली बार 20 DMA पर रुकने के बाद निफ्टी 600 अंक गिरा था। 18000 तक कोई खास कॉल राइटिंग नहीं है। ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर 17950 के SL के साथ बेचें। 17750 पर शॉर्ट सौदों में मुनाफावसूली करें। 17700-17750 जोन में निफ्टी में खरीदें। SL- 17650 रखें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक अहम मूविंग एवरेज के बीच में है। 41356 पर स्थित 10 DEMA और 41647 पर स्थित 20 DEMA निफ्टी बैंक के अहम स्तर हैं। बड़े बैंकों में अब थकान के संकेत दिख रहे हैं। ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर 41800 के SL के साथ बेचें। 41300 पर शॉर्ट सौदों में मुनाफावसूली करें। 41250-41300 जोन में निफ्टी में खरीदें, SL- 41000 का रखें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।