Hot Stocks: किर्लोस्कर फेरस, ऊषा मार्टिन, आरसीएफ में मिलगा 2-3 हफ्तों में 20% से ज्यादा रिटर्न, जानें कैसे

Usha Martin के शेयर पर प्रवेश गौड़ ने खरीदारी की राय देते हुए कहा है कि इसमें 177.55 के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें StopLoss का स्तर 150 रुपये रखना चाहिए जबक इसमें 224 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। उनके मुताबिक डेली चार्ट पर काउंटर में एक सिमिट्रिकल ट्रायएंगेल फॉर्मेशन का ब्रेकआउट देखने को मिला है

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 3:39 PM
Story continues below Advertisement
Rashtriya Chemicals and Fertilisers पर खरीदारी की राय देते हुए एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें शॉर्ट टर्म में 24 प्रतिशत का रिटर्न देखने को मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    निफ्टी में सपोर्ट स्तर 17,950 और 17,850 पर नजर आ रहा है। वहीं ऊपर की तरफ अगर निफ्टी 18,200 के स्तर को पार करने में कामयाब हुआ तो इसका अगला लक्ष्य 18,500 का होगा। वहीं बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी ने 41,550 के सपोर्ट स्तर से मजबूत रैली का अनुभव किया। इसमें 42,900-43,200 पर 9 और 20-एसएमए का एक तत्काल रेजिस्टेंस जोन है। इसके ऊपर इसमें 43,600-44,000 के स्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है। वही बैंक निफ्टी में गिरावट आने पर नीचे की तरफ इसमें 42,500-42,000 का जोन तत्काल सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। इंडेक्स पर इस राय के बाद जानें किन स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में मिल सकता है जोरदार मुनाफा-

    Usha Martin: Buy | LTP: Rs 177.55 | Stop-Loss: Rs 150 | Target: Rs 224 | Rseturn: 26 percent

    काउंटर में डेली चार्ट पर एक सिमिट्रिकल ट्रायएंगल फॉर्मेशन का ब्रेकआउट देखने को मिला है। यह एक नए ब्लू स्काई जोन में ट्रेड कर रहा है। इसका स्ट्रक्चर बहुत प्रभावशाली है। इसकी वजह ये है कि ये अपने सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है।


    हायर साइड पर ये 200 रुपये के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर के रूप में कारोबार कर रहा है। इसके ऊपर हम शॉर्ट टर्म में 220 रुपये से अधिक के स्तर की उम्मीद कर सकते हैं। जबकि निचले स्तर पर 150 रुपये पर किसी भी करेक्शन के दौरान सपोर्ट मिलेगा।

    Kirloskar Ferrous Industries: Buy | LTP: Rs 360 | Stop-Loss: Rs 317 | Target: Rs 444 | Return: 23 percent

    मंगलवार के कारोबारी सत्र में काउंटर मजबूत वॉल्यूम के साथ अप-स्लोइंग चैनल फॉर्मेशन से बाहर आता हुआ नजर आया। काउंटर का स्ट्रक्चर बहुत ही आकर्षक है। इसने वीकली चार्ट पर "U" आकार का फॉर्मेशन ब्रेकआउट देखा है। ये अब ब्लू स्काई जोन में जाने के लिए तैयार है यानी कि इसमें जोरदार उछाल आ सकता है।

    Brokerage top calls: एक्सिस बैंक, CHALET HOTELS, इंडिगो, डीएलएफ, गोदरेज प्रॉपर्टीज आज ब्रोकर्स के रडार पर

    इसमें ऊपर की तरफ 400 रुपये के स्तर पर मनोवैज्ञानिक रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। ये स्तर पार हुआ तो ये 440 रुपये तक चढ़ सकता है। वहीं नीचे गिरने पर इसमें 330 रुपये पर मजबूत सपोर्ट मिलेगा। हालांकि इसमें ट्रेड करते समय 317 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    Rashtriya Chemicals and Fertilisers (RCF): Buy | LTP: Rs 116.50 | Stop-Loss: Rs 103 | Target: Rs 144 | Return: 24 percent

    इस काउंटर में एक क्लासिकल मूव नजर आ रहा है। इसने डेली चार्ट पर एक लंबे कंसोलिडेशन फॉर्मेशन का ब्रेकआउट देखा है। इस स्टॉक ने 52-हफ्ते के उच्च स्तर 144 रुपये पर पहुंचने के बाद अपने पिछले ब्रेकआउट को 104-106 के स्तर को फिर से छुआ है।

    अब इसमें फिर से रैली बनती दिख रही है। ये 100 एसएमए (डेज सिंपल मूविंग एवरेज) पर आधार बना रहा है।

    इसमें 103 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 116.50 रुपये की मौजूदा कीमत पर खरीदारी की जा सकती है। इसमें 128 रुपये या 144 रुपये के अल्पकालिक लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।