Get App

Hot Stocks: किर्लोस्कर फेरस, ऊषा मार्टिन, आरसीएफ में मिलगा 2-3 हफ्तों में 20% से ज्यादा रिटर्न, जानें कैसे

Usha Martin के शेयर पर प्रवेश गौड़ ने खरीदारी की राय देते हुए कहा है कि इसमें 177.55 के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें StopLoss का स्तर 150 रुपये रखना चाहिए जबक इसमें 224 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। उनके मुताबिक डेली चार्ट पर काउंटर में एक सिमिट्रिकल ट्रायएंगेल फॉर्मेशन का ब्रेकआउट देखने को मिला है

Edited By: Pravesh Gourअपडेटेड Dec 28, 2022 पर 3:39 PM
Hot Stocks: किर्लोस्कर फेरस, ऊषा मार्टिन, आरसीएफ में मिलगा 2-3 हफ्तों में 20% से ज्यादा रिटर्न, जानें कैसे
Rashtriya Chemicals and Fertilisers पर खरीदारी की राय देते हुए एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें शॉर्ट टर्म में 24 प्रतिशत का रिटर्न देखने को मिल सकता है

निफ्टी में सपोर्ट स्तर 17,950 और 17,850 पर नजर आ रहा है। वहीं ऊपर की तरफ अगर निफ्टी 18,200 के स्तर को पार करने में कामयाब हुआ तो इसका अगला लक्ष्य 18,500 का होगा। वहीं बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी ने 41,550 के सपोर्ट स्तर से मजबूत रैली का अनुभव किया। इसमें 42,900-43,200 पर 9 और 20-एसएमए का एक तत्काल रेजिस्टेंस जोन है। इसके ऊपर इसमें 43,600-44,000 के स्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है। वही बैंक निफ्टी में गिरावट आने पर नीचे की तरफ इसमें 42,500-42,000 का जोन तत्काल सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। इंडेक्स पर इस राय के बाद जानें किन स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में मिल सकता है जोरदार मुनाफा-

Usha Martin: Buy | LTP: Rs 177.55 | Stop-Loss: Rs 150 | Target: Rs 224 | Rseturn: 26 percent

काउंटर में डेली चार्ट पर एक सिमिट्रिकल ट्रायएंगल फॉर्मेशन का ब्रेकआउट देखने को मिला है। यह एक नए ब्लू स्काई जोन में ट्रेड कर रहा है। इसका स्ट्रक्चर बहुत प्रभावशाली है। इसकी वजह ये है कि ये अपने सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

हायर साइड पर ये 200 रुपये के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर के रूप में कारोबार कर रहा है। इसके ऊपर हम शॉर्ट टर्म में 220 रुपये से अधिक के स्तर की उम्मीद कर सकते हैं। जबकि निचले स्तर पर 150 रुपये पर किसी भी करेक्शन के दौरान सपोर्ट मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें