Credit Cards

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Hot Stocks:वीकली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम इंडीकेटर RSI में गिरावट देखने को मिल रही है। ये 50 के स्तर से काफी नीचे आ गया है। ये बाजार में पॉजिटिव मोमेंटम के अभाव का संकेत है। अब निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 17250 पर और उसके बाद दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17530 पर है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16828 पर पहला सपोर्ट है। उसके बाद 16747 पर अगला बड़ा सपोर्ट है

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 11:52 AM
Story continues below Advertisement
एनसीसी के शेयर की कीमत 102 रुपये के एक महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गई है। जून 2019 से ये शेयर 102 रुपए पर अटका हुआ था, लेकिन अब ये बाधा पार हो गई
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks:जीईपीएल कैपिटल (GEPL Capital) के विज्ञान सावंत का कहना है कि विकली टाइम फ्रेम पर निफ्टी लोअर हाईज और लोअर लोज बनाता दिखा है। ये बाजार में कायम निगेटिव सेंटिमेंट का संकेत है। वर्तमान में निफ्टी जून 2022 और दिसंबर 2022 के बीच के 15183 से 18887 तक की बढ़त के 50 फीसदी रिट्रेसमेंट लेवल पर दिख रहा है। ये निफ्टी में बियरिश ट्रेंड कायम रहने की ओर इशारा कर रहा है। निफ्टी 20-week SMA (simple moving average) के नीचे बना हुआ है। ये बाजार में बियरिश अंडरटोन की पुष्टि करता है।

    वीकली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index)में गिरावट देखने को मिल रही है। ये 50 के स्तर से काफी नीचे आ गया है। ये बाजार में पॉजिटिव मोमेंटम के अभाव का संकेत है। अब निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 17250 पर और उसके बाद दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17530 पर है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16828 पर पहला सपोर्ट है। उसके बाद 16747 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। अनुमान है कि निफ्टी आगे 16747 –17530 के रेंज में घूमता रहेगा।

    जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत की टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई


    SRF: Buy | LTP: Rs 2,383.70 | विज्ञान सावंत की एसआरएफ में 2258 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 2710 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इस स्टॉक ने हाल ही में इनवर्स हेड एंड शोल्डर पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। ये इसमें तेजी की शुरुआत का संकेत है। वीकली टाइम फ्रेम पर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ने भी एक ब्रेकआउट दिखाया है। ये भी स्टॉक के लिए पॉजिटिव संकेत है।

    इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाना सिर्फ सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं, समावेशी होना चाहिए हमारा विकास: आरसी भार्गव

    KPIT Technologies: Buy | LTP: Rs 881.45 | केपीआईटी टेक में विज्ञान सावंत की 835 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1000 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। ये स्टॉक अपने 50 और 200-day EMA (exponential moving average) जैसे मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ही मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी वीकली टाइम फ्रेम पर तेजी के मोड में है। इससे स्टॉक में अभी और तेजी आने के संकेत कायम हैं।

    NCC: Buy | LTP: Rs 105.95 | एनसीसी के शेयर की कीमत 102 रुपये के एक महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गई है। जून 2019 से ये शेयर 102 रुपए पर अटका हुआ था, लेकिन अब ये बाधा पार हो गई। यहां से अब इस स्टॉक में और तेजी आ सकती है। एनसीसी में विज्ञान सावंत की 100 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 120 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।