Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Hot Stocks:वीकली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम इंडीकेटर RSI में गिरावट देखने को मिल रही है। ये 50 के स्तर से काफी नीचे आ गया है। ये बाजार में पॉजिटिव मोमेंटम के अभाव का संकेत है। अब निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 17250 पर और उसके बाद दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17530 पर है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16828 पर पहला सपोर्ट है। उसके बाद 16747 पर अगला बड़ा सपोर्ट है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2023 पर 11:52 AM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
एनसीसी के शेयर की कीमत 102 रुपये के एक महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गई है। जून 2019 से ये शेयर 102 रुपए पर अटका हुआ था, लेकिन अब ये बाधा पार हो गई

Hot Stocks:जीईपीएल कैपिटल (GEPL Capital) के विज्ञान सावंत का कहना है कि विकली टाइम फ्रेम पर निफ्टी लोअर हाईज और लोअर लोज बनाता दिखा है। ये बाजार में कायम निगेटिव सेंटिमेंट का संकेत है। वर्तमान में निफ्टी जून 2022 और दिसंबर 2022 के बीच के 15183 से 18887 तक की बढ़त के 50 फीसदी रिट्रेसमेंट लेवल पर दिख रहा है। ये निफ्टी में बियरिश ट्रेंड कायम रहने की ओर इशारा कर रहा है। निफ्टी 20-week SMA (simple moving average) के नीचे बना हुआ है। ये बाजार में बियरिश अंडरटोन की पुष्टि करता है।

वीकली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index)में गिरावट देखने को मिल रही है। ये 50 के स्तर से काफी नीचे आ गया है। ये बाजार में पॉजिटिव मोमेंटम के अभाव का संकेत है। अब निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 17250 पर और उसके बाद दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17530 पर है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16828 पर पहला सपोर्ट है। उसके बाद 16747 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। अनुमान है कि निफ्टी आगे 16747 –17530 के रेंज में घूमता रहेगा।

जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत की टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

SRF: Buy | LTP: Rs 2,383.70 | विज्ञान सावंत की एसआरएफ में 2258 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 2710 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इस स्टॉक ने हाल ही में इनवर्स हेड एंड शोल्डर पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। ये इसमें तेजी की शुरुआत का संकेत है। वीकली टाइम फ्रेम पर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ने भी एक ब्रेकआउट दिखाया है। ये भी स्टॉक के लिए पॉजिटिव संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें