Hot Stocks : चालू कैलेंडर वर्ष की आखिरी सीरीज के पहले दिन, 1 दिसंबर को बाजार ने एक नया मील का पत्थर पार कर लिया। निफ्टी 50 इंडेक्स 2.5 महीने के बाद अपने पिछले रिकॉर्ड उच्च स्तर को पार करते हुए 20,285 अंक पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से नए सिरे से की गई खरीदारी से यह उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरें बढ़ाना बंद कर दिया है। इसके अलावा भारते मजबूत ग्रोथ और मैन्युफैक्चरिंग आंकडों ने भी बाजार में जोश भर दिया।
