Nifty कमजोर शुरुआत के बाद सीमित दायरे में बना रहा। इनवेस्टर्स को फेडरल रिजर्व के फैसलों का इंतजार था। डेली चार्ट पर एक स्मॉल रेड-बॉडीड कैंडल बना हुआ दिख रहा है। सेंटिमेंट पॉजिटिव है, क्योंकि निफ्टी 18,000 के लेवल से ऊपर टिके रहने में कामयाब हो गया है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 18,000 और 18,200 की रेंज में बने रहने की उम्मीद दिख रही है। 18.200 को पार करने के बाद यह 18,500 की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा। फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बैंक निफ्टी सुस्त दिखा। शॉर्ट टर्म में इसकी रेंज 43,000-43,500 दिख रही है। बैंक निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 43,150 पर है। तेजी की स्थिति में अगर यह 43,500 को पार कर जाता है तो अगला टारगेट 44,000 होगा।
LKP Securities के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट रूपक डे ने ऐसे तीन स्टॉक्स के बारे में बताया है, जिन पर दांव लगाने से छोटी अवधि में शानदार मुनाफा कमाया जा सकता है:
इस शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,000 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1,120 रुपये है। इसमें 1,000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस शेयर से छोटी अवधि में 8 फीसदी कमाई का मौका दिख रहा है। डेली चार्ट पर यह अपने हालिया कंसॉलिडेशन से बाहर आ चुका है। यह तेजी का संकेत है। यह अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है। मोमेंटम ओसिलेटर RSI बुलिश क्रॉसओवर में है। इसके लिए नेक्स्ट सपोर्ट लेवल 1,000 रुपये है। तेजी की स्थिति में यह 1,120 रुपये की तरफ बढ़ेगा।
इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,638 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1,850 रुपये है। इसमें 1,550 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस शेयर में छोटी अवधि में 13 फीसदी कमाई का मौका दिख रहा है। डेली चार्ट पर यह कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट के बाद ऊपर जाता दिख रहा है। यह अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (50EMA) से ऊपर निकल गया है। मोमेंटम ऑसिलेटर RSI बुलिश क्रॉसओवर में है। इस शेयर के लिए नेक्स्ट सपोर्ट लेवल 1,550 रुपये पर दिख रहा है। तेजी की स्थिति में यह 1,850 रुपये की तरफ बढ़ेगा।
(डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।)