Get App

Pidilite Industries, भारत डायनामिक्स और Ceat शॉर्ट टर्म में देंगे 13% तक प्रॉफिट

शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 18,000 और 18,200 की रेंज में बने रहने की उम्मीद दिख रही है। 18.200 को पार करने के बाद यह 18,500 की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2023 पर 11:20 PM
Pidilite Industries, भारत डायनामिक्स और Ceat शॉर्ट टर्म में देंगे 13% तक प्रॉफिट
शॉर्ट टर्म में Bank Nifty की रेंज 43,000-43,500 दिख रही है।अगला सपोर्ट 43,150 पर है। तेजी की स्थिति में अगर यह 43,500 को पार कर जाता है तो अगला टारगेट 44,000 होगा।

Nifty कमजोर शुरुआत के बाद सीमित दायरे में बना रहा। इनवेस्टर्स को फेडरल रिजर्व के फैसलों का इंतजार था। डेली चार्ट पर एक स्मॉल रेड-बॉडीड कैंडल बना हुआ दिख रहा है। सेंटिमेंट पॉजिटिव है, क्योंकि निफ्टी 18,000 के लेवल से ऊपर टिके रहने में कामयाब हो गया है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 18,000 और 18,200 की रेंज में बने रहने की उम्मीद दिख रही है। 18.200 को पार करने के बाद यह 18,500 की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा। फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बैंक निफ्टी सुस्त दिखा। शॉर्ट टर्म में इसकी रेंज 43,000-43,500 दिख रही है। बैंक निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 43,150 पर है। तेजी की स्थिति में अगर यह 43,500 को पार कर जाता है तो अगला टारगेट 44,000 होगा।

LKP Securities के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट रूपक डे ने ऐसे तीन स्टॉक्स के बारे में बताया है, जिन पर दांव लगाने से छोटी अवधि में शानदार मुनाफा कमाया जा सकता है:

Pidilite Industries

इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) 2,464 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 2,590 रुपये है। इसमें 2,400 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस स्टॉक से छोटी अवधि में 5 फीसदी मुनाफा कमाया जा सकता है। डेली चार्ट पर यह स्टॉक अपने हालिया कंसॉलिडेशन से बाहर आता दिख रहा है। यह तेजी का संकेत है। यह अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (50-EMA-Exponential moving average) से ऊपर निकल चुका है। मोमेंटम आसिलेटर RSI बुलिश क्रॉसओवर में है। इसके लिए नेक्स्ट सपोर्ट 2,400 रुपये पर है। तेजी की स्थिति में यह 2,590 की तरफ बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें