Hot Stocks : अब निफ्टी का अगला टारेगट 24800 के आसपास, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

Hot Stocks : अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि बाजार में काफी अच्छा बुलिश मोमेंटम देखने को मिल रहा है। इस समय एक ही दिक्कत है। वह यह है कि जो CAS सेटलमेंट हो रहा है उस वजह से चार्ट्स में थोड़ी डिस्ट्रैक्शन है। इसकी वजह से थोड़ा डिस्टरबेंस जरूर देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Aug 06, 2026 पर 11:50 AM
Hot Stocks: अरुण कुमार मंत्री के मुताबिक चार्ट पर क्लियर ब्रेकआउट के संकेत मिल रहे हैं। अब निफ्टी का अगला टागेट 24,800 के आसपास दिख रहा है

Hot Stocks : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। कल CAS की एडजेस्टमेंट को मिलाकर निफ्टी करीब 70 अंकों की तेजी के साथ 24650 के करीब बंद हुआ। आज RIL, SBI, TITAN और ICICI बैंक ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी हल्की बढ़त है। मिडकैप और स्मॉलकैप में फ्लैट कारोबार हो रहा है। डिफेंस शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी है। डिफेंस इंडेक्स करीब 2 फीसदी चढ़ा है। डिफेंस में HAL करीब 5% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही केमिकल,सरकारी बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल में भी रौनक है। वहीं रियल्टी, मेटल और ऑटो में हल्का दबाव है।

ऐसे में मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि बाजार में काफी अच्छा बुलिश मोमेंटम देखने को मिल रहा है। इस समय एक ही दिक्कत है। वह यह है कि जो CAS सेटलमेंट हो रहा है उस वजह से चार्ट्स में थोड़ी डिस्ट्रैक्शन है। इसकी वजह से थोड़ा डिस्टरबेंस जरूर देखने को मिल रहा है।

पर जो भी चार्ट्स बने हैं और जिस हिसाब से टेक्निकल स्ट्रक्चर है 24400 के ऊपर जो ब्रेकआउट हुआ है वह ब्रेकआउट अभी भी सस्टेन कर रहा है। मार्केट 24,450-24,500 पर एक स्ट्रांग बेस बन चुका है। वास्तव में, 7 जुलाई को बना 24,450- 24,500 के पास का हाई भी पार हो चुका है। ऐसे में चार्ट पर क्लियर ब्रेकआउट के संकेत मिल रहे हैं। अब निफ्टी का अगला टागेट 24,800 के आसपास दिख रहा है। ऐसे में इसमें गिरावट पर खरीदारी की सलाह रहेगी। जब तक निफ्टी 24400 का लेवल होल्ड कर रहा है, इसमें गिरावट पर खरीदारी करें।


यही व्यू बैंक निफ्टी में भी है। बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर भी काफी मजबूत है। 57,100 के ऊपर ब्रेकआउट हुआ है। ऐसा लग रहा है ब्रेकआउट सस्टेन करना चाहिए। किसी भी छोटी-मोटी गिरावट पर बैंक निफ्टी में खरीदारी करनी चाहिए। इसके लिए 57100 का स्टॉप लॉस लगाएं। बैंक निफ्टी में 58,200-58,600 के टारगेट्स देखने को मिल सकते हैं। इन दोनों इंडेक्सों में कोई दिक्कत नहीं है। नए सिस्टम की वजह से चार्ट में छोटा-मोटा डिस्ट्रैक्शन है।

अरुण कुमार मंत्री के पसंदीदा शेयर

इनका आज के लिए पहला पसंदीदा शेयर है JSW Steel। इसमें एक स्ट्रांग ब्रेकआउट देखने को मिला है। इनफैक्ट ये ब्रेकआउट 1300-1310 रुपए के ऊपर देखने को मिला है। JSW Steel में खरीदारी करने की सलाह है। इस शेयर को 1330 रुपए के आसपास खरीदें। 1312 रुपए पर स्टॉप लॉस रहेगा। इसमें पोजीशनल बेसिस पर 1362 रुपए तक के टारगेट्स आ सकते हैं।

दूसरा स्टॉक कैपिटल मार्केट से है। यह है 360ONE। इस शेयर में एक अच्छा मोमेंटम है। इसको 1190 के आसपास खरीदे। 1174 रुपए का स्टॉप लॉस लगाएं। पोजीशनल बेसिस पर इसमें 1220- 1223 रुपए तक के टारगेट्स आ सकते हैं।

Market Trend : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में हल्की बढ़त, जानिए इंडेक्स और स्टॉक्स में आज कहां होगी कमाई

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।