SAMEET CHAVAN | ANGEL ONE
SAMEET CHAVAN | ANGEL ONE
Hot Stocks: पिछले हफ्ते बाजार सप्ताहिक आधार पर 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। निफ्टी ने 16600 के थोड़े ही नीचे क्लोजिंग दी थी। अदाणी ग्रुप कंपनियों में ब्लॉकडील और PSU बैंकों पर इसके पॉजिटिव असर के चलते बाजार में खुशहाली देखने को मिली थी। टेक्निकल नजरिए से देखें तो बाजार में आई हाल की तेजी को सकारात्मक माना जाएगा। निफ्टी में 17404 के स्तर पर स्थित 200 SMA से कुछ रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी में डेली टाइम फ्रेम पर बढ़त के साथ बंदी देखने को मिली है। अब निफ्टी के लिए 17500 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि दूसरा बड़ा सपोर्ट 17350-17400 के जोन में है। ये इसका 200 SMA भी है।
ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में 17770 और 18000 के लेवल पर प्रतिरोध नजर आ रहा है। आगे हमें निफ्टी में तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वो इंडेक्स में आने वाले किसी गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनाएं। हाईबीटा वाले बैंकिंग शेयरों में हाल में तेजी देखने को मिली है ये बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है। उम्मीद है कि आगे भी बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी।
एंजेल ब्रोकिंग के समित चव्हाण की 2 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें जल्द ही मिल सकता है 8 फीसदी तक रिटर्न
RITES: रिट्स (RITES)में समीत चव्हाण की 334 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 380 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। समीत का मानना है कि शार्ट टर्म में इसमें 8 फीसदी का रिटर्न आसानी से मिल सकता है। यह स्टॉक पिछल कई महीनों से कंसोलिडेशन के मूड में था। बीते हफ्ते में इस स्टॉक में फिर से ट्रेंड लाइन ब्रेकआउट देखने को मिला है। इस तेजी को वॉल्यूम का भी सपोर्ट रहा है। ऐसे में इसमें और तेजी आ सकती है।
Suprajit Engineering: सुप्राजीत इंजीनियरिंग में 320 रुपये के आसपास बेस बनने के बाद लगातार तेजी देखने को मिली है। फिर उसके बाद इसमें लगातार 5-6 दिनों तक कंसोलिडेशन देखने को मिला। पिछले गुरुवार को यह स्टॉक अपने तत्कालीन बाधा को तोड़ते हुए 10 महीने के हाई पर बंद हुआ। इस तेजी को बढ़ते वॉल्यूम का भी सहारा मिला। ऐसे में आगे इस स्टॉक में और तेजी आने के संकेत हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।